फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Burglary at Biochemistry Department Head's residence for the second time; role of guards under suspicion.

Lalitpur News: बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष के आवास में दूसरी बार चोरी, गार्डों की भूमिका पर संदेह

Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Burglary at Biochemistry Department Head's residence for the second time; role of guards under suspicion.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कालेज कैंपस में हुई चोरी की घटना में बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। डॉ. प्रभाकर ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि छह माह पूर्व भी उनके घर चोरी की घटना हुई थी। डॉक्टर ने सुरक्षा गार्डों की भूमिका पर संदेह जाहिर करते हुए इसे मेडिकल कालेज कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह बैस ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मेडिकल कालेज कैंपस के आवास संख्या 4/21 में रहते पैं। वह अपने घर मथुरा गए थे। इसी बीच 9 अगस्त को सुबह पौने तीन और साढ़े तीन बजे चोरों के गैंग ने उनके आवास का मुख्य द्वार का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। साथ ही पूरा घर खंगाल डाला। इसकी जानकारी उन्हें मेडिकल कॉलेज कैंपस ग्रुप में डाली गई फोटो व वीडियो से हुई। उन्होंने विभाग के सहायक से फोन कर घर जाकर देखने को कहा, तो वह 10 अगस्त को उसके घर गया और देखा की आवास का ताला टूटा हुआ है। इस पर सहायक ने फोन पर वीडियो कॉल कर पूरा घर दिखाया। सामान बिखरा देख उन्होंने सहायक कर्मी से अलमारी में रखी जींस में 70 हजार रुपये चेक करने को कहा, लेकिन जींस में रुपये चोरी हो गए थे। डॉ. प्रभाकर ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व छह माह पहले भी चोरी की घटना उनके साथ हो चुकी है। उन्होंने सुरक्षा गार्ड और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे लापरवाही बताया। साथ ही घर के पास तैनात सुरक्षा गार्ड की भूमिका पर संदेह जताया।
विज्ञापन

अन्य डॉक्टरों के यहां चोरी का प्रयास
उन्होंने बताया कि उनके घर के अलावा डाॅ. जकी अहमद (ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया), डाॅ. लक्ष्मी जाटव सहित अन्य डॉक्टरों के घरों पर भी चोरी के प्रयास किए जाने की बात कहीं है। पुलिस ने डॉ. प्रभाकर की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 9 अगस्त की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed