{"_id":"6a80150efd37d5dcb305d68f","slug":"lalitpur-tricolour-hoisted-with-pride-employees-doing-excellent-work-honoured-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: शान से फहराया गया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: शान से फहराया गया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान
Sat, 15 Aug 2026 12:58 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:58 PM IST
सार
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने ध्वजारोहण किया और पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने तिरंगा फहराकर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई झंडा फहराने के बाद सलामी देते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ राष्ट्रगीत गाया गया। ध्वजारोहण के दौरान कलक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण से पूर्व जिलाधिकारी ने चौराहों एवं तिराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यार्पण करते डीएम।
- फोटो : संवाद
वहीं, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वतंत्रता का संदेश दिया। इसके बाद पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही पुलिस पेंशनर्स एवं संभ्रांत व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।