फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2020: भारत के इतिहास में अमर हो गई प्यार की ये कहानियां

Fri, 14 Feb 2020 09:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 14 Feb 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
valentine day 2020 immortal love stories of indian history
- फोटो : Pixabay

14 फरवरी यानी की हर प्यार करने वाले के लिए खास दिन। फरवरी के दूसरे सप्ताह का हर दिन प्यार करने वालों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आता है। गुलाब देने से लेकर प्रपोज करने तक हर दिन बेहद खास होता है। भले ही भारतीय समाज में वेलेंटाइन डे को अच्छी दृष्टी से न देखा जाता हो लेकिन इसी भारत में बहुत सी प्यार की कहानियां है। जिनके प्रमाण आज भी है। आगरा का ताजमहल हो या मांडु का किला ये सब अमर प्यार की जीती जागती तस्वीरें पेश करते हैं। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक प्रेम कहानियों के बारे में जो भारत के गौरवशाली इतिहास से निकली हुई हैं।


 
valentine day 2020 immortal love stories of indian history
- फोटो : social media

प्यार की निशानी के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर ताजमहल मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज के अमर प्रेम की कहानी कहता है। शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए सफेद संगमरमरों का किला बनवाया जो ताजमहल के नाम से मशहूर है। ताजमहल में बादशाह और उनकी बेगम की कब्र बनी हुई है।


 
valentine day 2020 immortal love stories of indian history
- फोटो : social media

राजपूतों के शौर्य से तो पूरा इतिहास भरा पड़ा है। इसी में से एक थे पृथ्वीराज चौहान। चौहान राजवंश के राजा पृथ्वीराज को अपने दुश्मन कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी संयुक्ता से प्रेम हो गया। जयचंद को जब इस बारे में पता चला तब वो काफी क्रोधित हुए और संयुक्ता के स्वंयवर का आयोजन किया। इस स्वयंवर में उन्होंने कई राजकुमारों को बुलाया लेकिन जयचंद ने पृथ्वीराज को निमंत्रण नहीं दिया और अपने दरबार के बाहर उसका एक पुतला बनवाकर दरबान के तौर पर खड़ा कर दिया। संयुक्ता से जब वरमाला डालने के लिए कहा तब वो उस सभा में मौजूद सभी राजकुमारों को छोड़ कर द्वार पर चली गयी और पृथ्वीराज के पुतले को माला पहना दी। उस पुतले के पीछे पृथ्वीराज पहले से मौजूद थे और सबके सामने वो संयुक्ता को अपने साथ भगा कर ले गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day 2020 immortal love stories of indian history
- फोटो : social media

मध्यप्रदेश के मालवा राज्य के राजा बाजबहादुर की प्रेम गाथा यहां के किलों में आज भी गूंजती है। शिकार पर निकले हुए राजा को एक साधारण स्त्री रूपमती से प्रेम हो गया। दुनिया की परवाह न करते हुए बाजबहादुर ने रूपमती से विवाह किया और उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा।



 
विज्ञापन
valentine day 2020 immortal love stories of indian history
बाजीराव-मस्तानी 

मराठों के जांबांज योद्धा बाजीराव की प्रेम कहानी पर फिल्म बनने के बाद लोगों का ध्यान इनकी अद्भुत प्रेम कहानी पर गया। बाजीराव ने बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल की बेटी मस्तानी से प्रेम हो गया। हांलाकि उनके इस विवाह को समाज की मान्यता नहीं मिली। लेकिन जीवन के अंत तक दोनों की सांसे एक दूसरे से बंधी रहीं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed