सब्सक्राइब करें

Arranged Marriage Advantages: घर वालों की मर्जी से कर रहे हैं शादी तो जान लें अरेंज मैरिज के फायदे और नुकसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 28 Nov 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
What Are Some Advantages and Disadvantages of Arranged Marriages Know Full Details
अरेंज मैरिज - फोटो : Istock

Arranged Marriage Advantages: भारत में शादी को जीवन भर का बंधन माना जाता है। शादी एक नए जीवन और परिवार की शुरुआत होती है। ऐसे में किसी भी इंसान को शादी का फैसला बहुत सोच विचार कर करना चाहिए। शादी के लिए जीवनसाथी जितना जरूरी है, उतना ही शादी का तरीका। शादी भले ही दो लोगों के बीच का रिश्ता है लेकिन जीवन भर साथ रहने के लिए लड़के और लड़की के परिवार, उनकी समाज में स्थिति, पसंद नापसंद, व्यवहार और कई अन्य पहलुओं पर भी गौर किया जाता है। ऐसे में शादी के दो तरीके होते हैं। एक प्रेम विवाह है, जिसमें लड़का और लड़की खुद से अपना जीवनसाथी चुनते हैं। वह तय करते हैं कि उन्हें अपना जीवन किसके साथ बिताना है। इस तरह की शादी में लड़का लड़की एक दूसरे को पहले से जानते और समझते हैं। लेकिन दूसरा तरीका होता है, अरेंज मैरिज यानी ऐसी शादी जिसमें जीवनसाथी आपके माता पिता या परिवार के लोग तलाशते हैं। इस तरह की शादी में अक्सर लोग अपने जीवनसाथी को पहले से नहीं जानते या उन्हें शादी से पहले प्रेम नहीं करते। भारत में विवाह का यह प्राचीन तरीका है, जो आज भी लगभग अधिकतर परिवारों में अपनाया जाता है। अगर आपके लिए भी जीवनसाथी की तलाश माता पिता कर रहे हैं और आप अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं तो आपको आपको अरेंज मैरिज के फायदे और नुकसान के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं अरेंज मैरिज के क्या लाभ हैं और क्या नुकसान होते हैं।

Trending Videos
What Are Some Advantages and Disadvantages of Arranged Marriages Know Full Details
अरेंज मैरिज के फायदे - फोटो : istock

अरेंज मैरिज के फायदे

परिवार की जिम्मेदारी

अरेंज मैरिज वर वधु, दोनों पक्ष के परिवार वालों और समाज की रजामंदी से की गई शादी है। ऐसे में अरेंज मैरिज का एक फायदा यह है कि इसे समाज स्वीकार करता है और शादी की पूरी जिम्मेदारी माता पिता की होती है। अगर शादी के बाद किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो पूरा परिवार कंधे से कंधा मिलाकर वर या वधु के साथ खड़ा रहता है।
 

परिवारों का तालमेल

अपने बेटे या बेटी के लिए जीवनसाथी की तलाश स्वयं परिवार के लोग ही करते हैं। उनकी इस शादी में रजामंदी होती है। ऐसे में दोनों परिवारों में बेहतर समझ और बाॅन्डिंग बनती है। लव मैरिज में दोनों परिवारों के बीच तालमेल बिठाना अरेंज मैरिज की तुलना में मुश्किल काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Are Some Advantages and Disadvantages of Arranged Marriages Know Full Details
अरेंज मैरिज के फायदे - फोटो : istock

जीवनसाथी तलाशने से छुटकारा

पहले के दौर में लड़का लड़की को शादी से पहले मिलाया नहीं जाता था और न उनकी रजामंदी पूछी जाती थी लेकिन अब समय बदला है। अरेंज मैरिज में भी वर वधु की पसंद पूछी जाती हैं, उन्हें शादी से पहले मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में अपने लिए जीवनसाथी तलाशने की फ्रिक आपको नहीं करनी पड़ती। परिवार के लोग आपके लिए जीवनसाथी की तलाश करते हैं और आपको आपकी पसंद नापसंद बतानी होती है।
 

बच्चों की देखभाल

अरेंज मैरिज में बच्चों की देखभाल घर के बड़े बुजुर्गों की देखरेख में होती है। इस तरह की शादी में बच्चों को अपना दादा दादी का प्यार मिलता है। ऐसे में बच्चे अच्छे वातावरण में बड़े होते हैं और संस्कार मिलते हैं। लव मैरिज में संभावना रहती है कि उन्हें परिवार के बड़ों का साथ न मिले।

What Are Some Advantages and Disadvantages of Arranged Marriages Know Full Details
अरेंज मैरिज के नुकसान - फोटो : istock

अरेंज मैरिज के नुकसान

खर्चीली शादी

इस तरह की शादी में अक्सर परिवार की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए माता पिता जरूरत से ज्यादा व्यय कर देते हैं। अरेंज मैरिज में बहुत अधिक खर्च हो जाता है।

दहेज प्रथा

अरेंज मैरिज के साथ एक कुप्रथा भी जुड़ी है। अरेंज मैरिज में दहेज प्रथा का चलन है। ज्यादातर अरेंज मैरिज में लड़की के परिवार से दहेज की मांग की जाती है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ता है। दहेज की मांग के कारण कई लड़कियों की शादी में परेशानी आती है।
 

विज्ञापन
What Are Some Advantages and Disadvantages of Arranged Marriages Know Full Details
अरेंज मैरिज के नुकसान - फोटो : iStock

परिवार का असर वैवाहिक जीवन पर

अक्सर इस तरह की शादी में दोनों पक्षों के परिवारों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं विवाहित जोड़े के बीच भी मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में इस तरह के मनमुटाव का असर दोनों परिवारों और कपल के वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है।

जीवनसाथी से अंजान

अरेंज मैरिज में भले ही पार्टनर को शादी से पहले देखा हो या बातचीत की हो लेकिन उनके जीवन से जुड़ी अधिकतर बातों से आप अंजान होते हैं। आपको पता नहीं होता कि जीवनसाथी की पसंद नापसंद क्या है। शादी के बाद जीवनसाथी को समझने के लिए आपको कुछ वक्त लगता है। कई बार जीवनसाथी को समझ न पाने के कारण वैवाहिक जीवन में समस्याएं होने लगती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed