Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Why should students suffer the consequences of officials' errors? Time limits are no barrier to correcting

हाईकोर्ट : अधिकारियों की गलती का खामियाजा छात्र क्यों भुगते, जन्मतिथि सुधारने में समय सीमा बाधा नहीं

Mon, 16 Nov 2026 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 06:56 PM IST
सार

हाईस्कूल प्रमाणपत्र में जन्मतिथि गलत दर्ज होने की गलती यदि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की है तो उसका नुकसान छात्र को नहीं उठाना पड़ेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्कूल के अभिलेख सही होने पर बोर्ड तीन साल की समय-सीमा का हवाला देकर सुधार से इन्कार नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Why should students suffer the consequences of officials' errors? Time limits are no barrier to correcting
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जन्मतिथि में सुधार के मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकारियों की गलती का खामियाजा छात्र को नहीं भुगतना पड़ सकता। यदि स्कूल के अभिलेखों में जन्मतिथि सही दर्ज है और गलती माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिकॉर्ड में हुई है तो सुधार के लिए निर्धारित तीन साल की समय सीमा लागू नहीं होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की एकलपीठ ने मऊ निवासी दिलीप सिंह की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने बोर्ड को याची का संशोधित हाईस्कूल प्रमाणपत्र चार सप्ताह के भीतर जारी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


याची की जन्मतिथि स्कूल के अभिलेखों में चार अप्रैल 2003 दर्ज थी लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिकॉर्ड में इसे गलती से चार अप्रैल 2002 दर्ज कर दिया गया था। याची ने इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए आवेदन किया था। हाईस्कूल प्रमाणपत्र जारी होने के तीन साल बाद आवेदन किए जाने के आधार पर जन्मतिथि में सुधार नहीं किया गया। याची ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी।

विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड के रिकॉर्ड में हुई है गलती

याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि स्कूल के सभी अभिलेखों में जन्मतिथि सही दर्ज है और गलती केवल बोर्ड के स्तर पर हुई है। ऐसे में विनियमावली के अध्याय तीन के विनियम सात में निर्धारित तीन साल की समय सीमा लागू नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने भी स्वीकार किया कि गलती बोर्ड के रिकॉर्ड में हुई है।

कोर्ट ने कहा कि विनियम सात के तहत तीन साल की समय सीमा प्रमाणपत्र में दर्ज गलत प्रविष्टियों में सुधार के लिए है। वर्तमान मामले में प्रमाणपत्र की बजाय बोर्ड के रिकॉर्ड में गलती हुई है, जबकि स्कूल के अभिलेख सही हैं। यह ऐसी प्रक्रिया है जो याची के नियंत्रण से बाहर थी। इसलिए वह बोर्ड के रिकॉर्ड में सुधार होने तक अपने अधिकार के लिए दावा कर सकता है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि बोर्ड का दायित्व है कि उसके द्वारा जारी प्रमाणपत्र सही हों। यदि गलती बोर्ड के स्तर पर हुई है तो उसे अपने स्तर पर सुधार करना होगा। बोर्ड अपनी अंतर्निहित शक्ति का इस्तेमाल कर वास्तविक लिपिकीय त्रुटि को ठीक कर सकता है। परिसीमा की बाध्यता को इस अधिकार के रास्ते में नहीं आने दिया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed