फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप में दरार ला सकती हैं आपकी ये गलतियां, ऐसे बचाएं अपने रिश्ते को

Fri, 17 Apr 2020 09:28 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 17 Apr 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
your bad habit can ruin your relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार के रिश्ते में बंधना तो आसान होता है लेकिन इस रिश्ते को संभाल कर रखना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। प्यार की डोर में बंधे हर कपल की यही चाहत होती है कि उनका रिश्ता मजबूत बना रहे। इतना ही नहीं लोग अपने पार्टनर को खूश रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि कभी-कभी कोई छोटी सी गलती के कारण रिश्ते में दरार आ जाती है। आज हम कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपके प्यार में दूरियां बढ़ा सकती हैं। ऐसे में बढ़िया ये रहेगा कि अभी से ही आप इन आदतों पर ध्यान दें और उसे सुधार लें। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें सुधार कर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।

your bad habit can ruin your relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गलतियों की गिनती करना
कई लोगों को गलतियां निकालने की आदत होती है। अगर आप भई अपने पार्टन की गलतियां निकालते रहते हैं तो इसे ल्दी से बदल लें। अन्यथा इन आदतों से आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। हमेशा की टोका-टाकी से तंग आकर आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाने के बारे में सोच सकता है।

your bad habit can ruin your relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गलतियों को न दोहराएं
इंसान गलतियों का पुतला है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वो एक ही गलती को बार-बार दोहराता रहे। आपको अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए और उसे दोहराने से बचना चाहिए। अपनी प्यार की डोर को मजबूत रखने के लिए बेहतर होगा कि अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
your bad habit can ruin your relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पार्टनर का ध्यान
किसी भी रिलेशनशिप में प्यार के साथ-साथ समझ होना भई बेहद जरूरी होता है। भले ही आप पर काम का बहुत प्रेशर हो लेकिन पार्टनर के लिए आपको समय जरूर निकालना चाहिए। सही समय पर उनकी ड्रेस, खाने और बातों पर ध्यान दें और तारीफ करें। कभी भी उन्हें इग्नोर करने की गलती न करें।

विज्ञापन
your bad habit can ruin your relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक्स से रिश्ता

अपनी एक्स के साथ मिलना- जुलना आपके वर्तमान रिलेशनशिप में दरार डाल सकता है। ऐसे में भलाई इसी में है कि अपने कल को भूल मौजूदा रिश्ते पर ध्यान दें। जिससे आपका रिश्ता मजबूत और खास बना रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed