{"_id":"65acbf6ca8ee57617509af8b","slug":"republic-day-2024-know-the-difference-between-flag-hoisting-and-flag-unfurling-2024-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या होता है अंतर ? आप भी जानें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Republic Day 2024: ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या होता है अंतर ? आप भी जानें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 26 Jan 2024 08:57 AM IST
सार
बहुत से लोगों को लगता है कि ध्वजारोहण और झंडा फहराना एक ही बात है, लेकिन ऐसा नहीं है। ध्वजारोहण और झंडा फहराना दो अलग बातें हैं और इसकी प्रक्रिया भी अलग होती है।
विज्ञापन
1 of 5
difference between flag hoisting and flag unfurling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी की तैयारियां लोगों ने शुरू कर दी हैं। इसकी धूम भी बाजारों में दिखाई देने लगी है। जिस तरह से 15 अगस्त के दिन लोग बेहद धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, ठीक उसी तरह से ही 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, क्योंकि यही वो दिन है, जब दिल्ली के राजपथ पर देशभर की संस्कृति देखने को मिलती है। इस दिन ही देश के राष्ट्रपति राजपथ पर भारत का झंडा फहराते हैं।
भारत का झंडा यानी कि, हमारा तिरंगा हमारी आन बान और शान है। हमारा राष्ट्रध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है इसीलिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करते हैं और गणतंत्र दिवस के अवसर राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि ध्वजारोहण और झंडा फहराना एक ही बात है, लेकिन ऐसा नहीं है। ध्वजारोहण और झंडा फहराना दो अलग बातें हैं और इसकी प्रक्रिया भी अलग होती है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 5
difference between flag hoisting and flag unfurling
- फोटो : पीटीआई
क्या होता ध्वजारोहण?
सबसे पहले ये जान लें कि आखिर ध्वजारोहण क्या होता है ? हर साल 15 अगस्त के दिन भारत देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं। इसमें झंडे को रस्सी की मदद से नीचे से ऊपर की तरफ खींचा जाता है। ऐसे में इसे ध्वजारोहण कहते हैं।
3 of 5
difference between flag hoisting and flag unfurling
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर इसके पीछे की वजह की बात करें तो ध्वजारोहण किसी नए राष्ट्र के उदय का प्रतीक माना जाता है। इसे भारत के उदय और ब्रिटिश शासन के अंत के तौर पर भी चिन्हित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
difference between flag hoisting and flag unfurling
- फोटो : अमर उजाला
क्या होता है झंडा फहराना?
वहीं अगर बात करें झंडा फहराने की तो गणतंत्र दिवस के दिन झंडा पहले से ही ऊपर बंधा रहता है। बस इसकी रस्सी खींच कर इसे फहराना होता है। इस प्रक्रिया को झंडा फहराना कहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
difference between flag hoisting and flag unfurling
- फोटो : ANI
आखिर क्यों राष्ट्रपति ही फहराते हैं झंडा?
देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और राष्ट्रपति को देश का संवैधानिक प्रमुख कहा जाता है। ऐसे में हर साल देश के राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख के हाथों ही राजपथ पर झंडा फहराया जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।