सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले संजय लीला भंसाली की कुल संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Feb 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Sanjay Leela Bhansali Net Worth Income
संजय लीला भंसाली नेटवर्थ - फोटो : Instagram

इन दिनों बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर संजय लीला भंसाली फिर सुर्खियों में है। संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। संजय लीला भंसाली का 24 फरवरी को जन्मदिन है। आज वह अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अगले दिन यानी 25 फरवरी को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज होने वाली है। ऐसे में उनका जन्मदिन और अधिक खास बन गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करने के लिए अभिनेत्रियां बेताब रहती हैं। वह अपनी फिल्म की एक्ट्रेस को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाते हैं। इस फिल्म से पहले भंसाली ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला- रामलीला, गुजारिश जैसी फिल्में भी बनाई हैं। उनकी लगभग हर फिल्म विवाद में रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली कितने अमीर हैं? अगली स्लाइड्स में जानिए संजय लीला भंसाली की नेटवर्थ और कमाई। 

Trending Videos
Celebrity Lifestyle Sanjay Leela Bhansali Net Worth Income
संजय लीला भंसाली नेटवर्थ - फोटो : instagram

संजय लीला भंसाली की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में संजय लीला भंसाली की कुल संपत्ति 1 मिलियन से 5 मिलियन है। यानी भारतीय रुपये में संजय लीला भंसाली लगभग 37 करोड़ के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Sanjay Leela Bhansali Net Worth Income
संजय लीला भंसाली नेटवर्थ - फोटो : instagram

संजय लीला भंसाली की कमाई

निर्देशक संजय लीला भंसाली की कमाई फिल्मों से होती है। वह स्क्रीन राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर और निर्माता निर्देशक के तौर पर कमाई करते हैं। इसके अलावा भंसाली टीवी शो में बतौर जज भी शामिल हो चुके हैं।

Celebrity Lifestyle Sanjay Leela Bhansali Net Worth Income
संजय लीला भंसाली नेटवर्थ - फोटो : instagram

संजय लीला भंसाली का कार कलेक्शन

2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली के पास महंगी कारों का शानदार कलेक्शन है। संजय लीला भंसाली के पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास है, जिसकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है। भंसाली के पास 28 साल से ज्यादा की कीमत की टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Sanjay Leela Bhansali Net Worth Income
संजय लीला भंसाली नेटवर्थ - फोटो : instagram

संजय लीला भंसाली का आलीशान घर

संजय लीला भंसाली डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का मुंबई के वरसोवा में आलीशान बंगला है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस बंगले का इंटिरियर काफी शानदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed