फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन आसान तरीकों से कहें ओवरथिंकिंग को अलविदा, नहीं आएगी अवसाद की नौबत

Sat, 16 Jan 2021 05:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 16 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
say good bye to overthinking with this ways in hindi
भविष्य के बारे में बिल्कुल न सोचें - फोटो : Social Media

ओवरथिंकिंग कभी भी और किसी को भी हो सकती है। ओवरथिंकिंग अपने साथ नकारात्मकता को भी लेकर आती है और यह नकारात्मकता अच्छे से अच्छे इंसान को परेशान कर देती है। इंसान यदि आगे बढ़ने का प्रयास भी करता है तो नकारात्मकता उसका पांव जकड़ लेती है लेकिन बहुत जरूरी है कि ऐसे समय में आप ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रहने का प्रयास करें। जीवन में हुई सभी अच्छी बातों को याद करें, भविष्य के बारे में बिल्कुल न सोचें क्योंकि भविष्य के बारे में कोई नहीं जानता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसान तरीकों से ओवरथिंकिंग को आराम से अलविदा कह सकते हैं, नहीं तो आगे चलकर यह आसानी से अवसाद का रूप ले लेगी। 

 

 

say good bye to overthinking with this ways in hindi
आप पहले से बेहतर महसूस करने लगेंगे - फोटो : पेक्सेल्स

सही सोचो, गलत नहीं
व्यक्ति कई बार जीवन से जुड़ी नकारात्मक बात को लेकर बार-बार एक ही जगह पर उलझ जाता है। वह चाहकर भी आगे बढ़ नहीं पाता है। भय के कारण उसे बार-बार यही विचार खाता है कि यदि ऐसा हो गया तो। ऐसी स्थिति में बहुत जरूरी है कि जितना ज्यादा सकारात्मक आप सोच सकते हो, आप उतना सकारात्मक सोचो। यह सकारात्मक विचार ही आपकी नकारात्मकता को खत्म करेंगे इसलिए अच्छे से अच्छा सोचें। थोड़ी देर में आप पहले से बेहतर महसूस करने लगेंगे।

say good bye to overthinking with this ways in hindi
अगले महीने तक ही सोचें - फोटो : Social media

समय सीमा के साथ सोचें
जब आप ओवरथिंकिंग करना शुरू करते हैं तो आपको खुद को भी नहीं पता होता है कि आप कहां तक पहुंचने वाले हैं। जितना लंबा और जितना दूर का विचार करेंगे, वो भी नकारात्मकता का भार ढोकर, आपके लिए यह उतना ही मुश्किल होता जाएगा। जिस विषय के बारे में आप आज से पांच साल के बाद की सोच रहे हैं, कोशिश करें कि उसे सिर्फ अगले महीने तक ही सोचें। आपकी समस्या का समाधान यहीं पर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
say good bye to overthinking with this ways in hindi
हरबार चीजें एक ही तरह से काम नहीं करती हैं - फोटो : अमर उजाला

अपने नजरिये को बदल डालें
ओवरथिंकिंंग के पीछे एक वजह होती है डर। आपको भविष्य को लेकर डर हो सकता है क्योंकि हो सकता है आप अतीत में विफल रहे हों पर यह बात दिमाग में बैठा लें कि हरबार चीजें एक ही तरह से काम नहीं करती हैं। इसका अर्थ यही है कि जैसे परिणाम पहले आए थे, वैसे परिणाम अब नहीं ही आएंगे। डर को मिटाएं और अच्छा सोचें क्योंकि अच्छा सोचने से सारे परिणाम आपके हित में हों, यह संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

 

विज्ञापन
say good bye to overthinking with this ways in hindi
एक चिट्ठी पर लिख लें - फोटो : amar ujala
सोचने के लिए समय तय करें
बार-बार लंबे समय तक एक ही चीज सोचने की बजाय क्यों न सोचने के लिए एक समय तय कर लिया जाए। पूरे दिनभर में 5 से 10 मिनट सिर्फ सोचें और जो सब भी सोचा है उसे एक चिट्ठी पर लिख लें। इस चिट्ठी को अब फाड़कर फेंक दें। ऐसा करने से सारे नकारात्मक विचारों को आप अपनी तरफ से अलविदा कह चुके होंगे। अब वो सब चीजें करें. जो कि आपको सुकून पहुंचाती हैं। थोड़ी देर नाच लें, किताब पढ़ लें या कुछ ऐसा जो कि आपको पसंद आता हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed