सब्सक्राइब करें

Rangoli Design Ideas: माता रानी के स्वागत में बनाएं ऐसी रंगोली, खूबसूरत डिजाइन देख मां देंगी आशीर्वाद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 19 Sep 2025 01:45 PM IST
सार

Easy Rangoli Design Ideas For Navratri : 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में माता रानी के स्वागत के लिए रंगोली की डिजाइन सेव कर लें। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Easy Rangoli Design Ideas For Navratri
माता रानी के स्वागत में बनाएं ऐसी रंगोली, खूबसूरत डिजाइन देख मां होंगी खुश - फोटो : Adobe stock

Easy Rangoli Design Ideas For Navratri : 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जो मां दुर्गा की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस पावन अवसर पर माता रानी का स्वागत करने के लिए घर और मंदिरों को सुंदर रंगोली से सजाना एक परंपरा है।

loader


रंगोली न केवल त्योहार की खुशियों को बढ़ाती है, बल्कि इसे बनाने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का वातावरण भी बनता है। अगर आप इस नवरात्रि पर कुछ खास और आकर्षक रंगोली डिजाइन करना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है।

यहां हम आपको ऐसी खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें देखकर माता रानी भी आपसे प्रसन्न होंगी। खास बात ये है कि लेख में दी गईं डिजाइन बनाने में भी आसान हैं, ताकि हर कोई इसे बना सके और नवरात्रि की तैयारियों में रंग भर सके।  

Shardiya Navratri 2025 Easy Rangoli Design Ideas For Navratri
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

अगर आप माता रानी के स्वागत में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो ये डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इस रंग-बिरंगी डिजाइन में माता रानी की तस्वीर बनी है। इसे बनाते समय ध्यान रखें कि लाल, पीले और हरे रंग का ही इस्तेमाल करें। ये तीनों ही रंग माता रानी को अतिप्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Easy Rangoli Design Ideas For Navratri
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

कुछ बड़ी लेकिन अलग सी डिजाइन बनानी है तो इस डिजाइन का चयन करें। इस डिजाइन में भी आपको माता रानी की तस्वीर बनानी है। इसे बनाते समय बेस को डार्क रंग का रखें ताकि आप उसपर हैप्पी नवरात्रि या फिर कुछ और लिख सकें। इस रंगोली को खास डिजाइन से सजाएं। 
Shardiya Navratri 2025 Easy Rangoli Design Ideas For Navratri
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

माता रानी के तकरीबन हर रूप को कमल का फूल पसंद होता है। इसलिए उनके स्वागत में अपने घर के आंगन में कमल का फूल बनाएं। इसे बनाने के लिए गुलाबी रंग का कमल बनाएं। इसके अलावा पत्तियों को हरे रंग से तैयार करें। इसके आस-पास एक-दो दीपक जलाकर सजाएं। 
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Easy Rangoli Design Ideas For Navratri
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रही हैं तो ये भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए गोल डिजाइन के बीचों-बीच आपको माता रानी के पैरों की छाप बनानी है। इसके आस-पास कलरफुल तरीके से डिजाइन बनाएं। इस गोल डिजाइन के चारों तरफ आपको दीपक जलाने हैं, ताकि रंगोली कमाल की लगे। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed