Easy Rangoli Design Ideas For Navratri : 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जो मां दुर्गा की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस पावन अवसर पर माता रानी का स्वागत करने के लिए घर और मंदिरों को सुंदर रंगोली से सजाना एक परंपरा है।
रंगोली न केवल त्योहार की खुशियों को बढ़ाती है, बल्कि इसे बनाने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का वातावरण भी बनता है। अगर आप इस नवरात्रि पर कुछ खास और आकर्षक रंगोली डिजाइन करना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है।
यहां हम आपको ऐसी खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें देखकर माता रानी भी आपसे प्रसन्न होंगी। खास बात ये है कि लेख में दी गईं डिजाइन बनाने में भी आसान हैं, ताकि हर कोई इसे बना सके और नवरात्रि की तैयारियों में रंग भर सके।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
अगर आप माता रानी के स्वागत में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो ये डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इस रंग-बिरंगी डिजाइन में माता रानी की तस्वीर बनी है। इसे बनाते समय ध्यान रखें कि लाल, पीले और हरे रंग का ही इस्तेमाल करें। ये तीनों ही रंग माता रानी को अतिप्रिय हैं।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
कुछ बड़ी लेकिन अलग सी डिजाइन बनानी है तो इस डिजाइन का चयन करें। इस डिजाइन में भी आपको माता रानी की तस्वीर बनानी है। इसे बनाते समय बेस को डार्क रंग का रखें ताकि आप उसपर हैप्पी नवरात्रि या फिर कुछ और लिख सकें। इस रंगोली को खास डिजाइन से सजाएं।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
माता रानी के तकरीबन हर रूप को कमल का फूल पसंद होता है। इसलिए उनके स्वागत में अपने घर के आंगन में कमल का फूल बनाएं। इसे बनाने के लिए गुलाबी रंग का कमल बनाएं। इसके अलावा पत्तियों को हरे रंग से तैयार करें। इसके आस-पास एक-दो दीपक जलाकर सजाएं।
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रही हैं तो ये भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए गोल डिजाइन के बीचों-बीच आपको माता रानी के पैरों की छाप बनानी है। इसके आस-पास कलरफुल तरीके से डिजाइन बनाएं। इस गोल डिजाइन के चारों तरफ आपको दीपक जलाने हैं, ताकि रंगोली कमाल की लगे।