फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rangoli Design For Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर ऐसी रंगोली डिजाइन से माता लक्ष्मी का करें स्वागत

Wed, 30 Apr 2025 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Apr 2025 09:47 AM IST
सार

अक्षय तृतीया को धन, सौभाग्य और नए आरंभों का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि देशभर में इस पर्व को विभिन्न रूपों में और अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार विभिन्न परंपराओं के साथ कैसे मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Simple Rangoli Design For Akshaya Tritiya Rangoli Design Ideas With Images Disprj
अक्षय तृतीया की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

Rangoli Design For Akshaya Tritiya : अक्षय तृतीया का पर्व सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाने की परंपरा है। इस तिथि से शुभ कार्यों का प्रारंभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी का पूजन करने का रिवाज है।  



माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य निष्फल नहीं होता और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया को धन, सौभाग्य और नए आरंभों का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि देशभर में इस पर्व को विभिन्न रूपों में और अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार विभिन्न परंपराओं के साथ कैसे मनाया जाता है। 


Simple Rangoli Design For Akshaya Tritiya Rangoli Design Ideas With Images Disprj
अक्षय तृतीया की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

शंख वाली रंगोली 

अक्षय तृतीया पर घर के द्वार, आंगन या मंदिर को सजाना चाहते हैं तो इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसमें शंख की आकृति को अर्धपुष्प पर रखा गया हुआ, दिखाया गया है। ये रंगोली डिजाइन देखने में आकर्षक लग रही है, साथ ही सरलता से बनाई जा सकती है।


 

Simple Rangoli Design For Akshaya Tritiya Rangoli Design Ideas With Images Disprj
अक्षय तृतीया की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

स्वास्तिक वाली रंगोली

ऐसी किसी रंगोली डिजाइन की तलाश में हैं तो कम वक्त में बन जाए और बड़े क्षेत्र को भी कवर कर ले तो इस तरह की आकृति को आंगन या मुख्य द्वार पर बना सकते हैं। मध्य में स्वास्तिक और चारों तरफ पतंग वाली आकृति बना सकते हैं। इसे कई रंगों से सजाएं ताकि यह अधिक आकर्षक नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Rangoli Design For Akshaya Tritiya Rangoli Design Ideas With Images Disprj
अक्षय तृतीया की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

गोलाकार रंगोली 

घर का आंगन बड़ा है तो इस तरह की रंगोली डिजाइन बेहद सुंदर लगेगी। इसे बनाना भी आसान है। एक छोटे वृत्त के ऊपर सीधी रेखाएं खींचते फूल की आकृति दें। उसके ऊपर पान के पत्ते या बरगद के पत्तों की आकृति बनाएं। तस्वीर में दिए गए रंगों जैसे ही डबल शेड में रंग भर सकते हैं।

विज्ञापन
Simple Rangoli Design For Akshaya Tritiya Rangoli Design Ideas With Images Disprj
अक्षय तृतीया की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

मोर वाली रंगोली 

अक्षय तृतीया पर मोर वाली रंगोली बनाई जा सकती है। इस तरह की रंगोली देख हर कोई इंप्रेस हो जाएगा। इसमें मोर की आकृति और मोर पंख से रंगोली को सजा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed