{"_id":"66c9aa85c6029623ec00bc7c","slug":"stree-2-fame-shraddha-kapoor-sea-facing-lavish-house-in-mumbai-inside-photos-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर का घर देख भूल जाएंगे सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Shraddha Kapoor: स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर का घर देख भूल जाएंगे सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:18 AM IST
सार
श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्मों से कमाई के अलावा श्रद्धा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। उनके पास लगभग 123 करोड़ की संपत्ति है।
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा कपूर का घर
- फोटो : instagram/shraddhakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Shraddha Kapoor Sea Facing Lavish House: फिल्म स्त्री 2 की सफलता के साथ ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ दिया है और अब वह 100 मिलियन फाॅलोअर्स की सूची में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं।
सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स का तो इजाफा हो ही रहा है, साथ ही उनकी संपत्ति और आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्मों से कमाई के अलावा श्रद्धा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। उनके पास लगभग 123 करोड़ की संपत्ति है।
श्रद्धा कपूर इतनी अमीर होते हुए भी काफी सादगी के साथ रहती हैं। हालांकि श्रद्धा मुंबई के सबसे महंगे और पाॅश इलाकों में से एक जुहू में समुद्र किनारे एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके इस घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनका मड आइलैंड में भी बेहद भव्य बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। श्रद्धा कपूर के जुहू वाले घर के अंदर की तस्वीरें देख आप बड़े-बड़े सुपरस्टार के बंगलों को भी भूल जाएंगे।
2 of 6
श्रद्धा कपूर का घर
- फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर के इस सी फेसिंग अपार्टमेंट को मार्डन तरीके से सजाया गया है लेकिन पारंपरिक स्पर्श बरकरार रखा गया है। घर की सजावट में टेक्सचर वाॅल्स और विंटेज थीम का उपयोग किया गया है। महंगे फर्नीचर घर को बेहद शानदार और आकर्षक बनाते हैं।
3 of 6
श्रद्धा कपूर का घर
- फोटो : instagram/shraddhakapoor
अक्सर श्रद्धा सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। घर में बड़ा सा लिविंग रूप है, जहां ऑफ व्हाइट रंग का सोफा और रंग बिरंगे कुशन सजे हैं। दीवारों को पेटिंग्स और शोकेश से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रद्धा कपूर का घर
- फोटो : instagram/shraddhakapoor
लिविंग रूम से सटा हुआ दूसरी ओर छोटा सा मंदिर है, जहां श्रद्धा कपूर को अक्सर पूजा करते देखा जा सकता है। मंदिर की सजावट फूलों से की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
श्रद्धा कपूर का घर
- फोटो : instagram/shraddhakapoor
घर में हरियाली देखने को मिल जाएगी। श्रद्धा के घर में बड़ा सा बगीचा भी है, जहां कई सारे पेड़ पौधों के बीच सीटिंग एरिया बना हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।