सफल लोग अलग काम नहीं करते, वे काम अलग तरीके से करते हैं। हम सबके पास सिर्फ दिन में 24 घंटे होते हैं। जिसने इसका इस्तेमाल सही तरीके से कर लिया, मानो वो सफल हो गया।
सफल लोग खास अंदाज में करते हैं अपने दिन की शुरुआत, जानिए उनके स्ट्रेस-फ्री रहने का सीक्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले तो सुबह 7 बजे उठने की आदत डालें। उठने के बाद मेडिटेशन जरूर करें। मेडिटेशन से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और तनाव दूर रहता है। मेडिटेशन के बाद एक्सरसाइज या योगा करें। इससे आप फिट तो रहते ही हैं साथ में कई तरह की बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं और आप दिन भर फ्रेश महसूस रहते हैं।
मेडिटेशन के अलावा कूल और खुश रहने के लिए जरूरी है कि आप लोगों की मदद करें। इसके अलावा तीन ऐसे लोगों को चुनें जो आपके सबसे ज्यादा करीब हैं, उन्हें याद करें और खुश रखें। ऐसा करने से आपके शरीर से ऑक्सीटोसिन निकलता है और आप रिलेक्स फील करते हैं।
दिन में तो ऑफिस के चक्कर में आप काफी बिजी हो जाते होंगे इसलिए सुबह उठकर पढ़ने की आदत डालें। इसके लिए अखबार पढ़ें या आप चाहें तो कुछ ऐसी किताबें भी पढ़ सकते हैं जिससे आपकी पॉजिटिविटी बढ़ती हो। ऑफिस जाने से पहले अपने दिन के लक्ष्य जरूर तय करें। ऐसा करने से आपको दिन में ज्यादा स्ट्रेस नहीं होगा और सारा काम समय से निपट जाएगा।
सेहतमंद रहने के लिए नाश्ते के बाद नहीं बल्कि नाश्ते से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर के सारे जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। साथ ही सोने के कारण पैदा हुई खुमारी दूर होगी और ताजगी बनी रहेगी।
पढ़ें: ज्यादा ट्रैवल करने वाले लोग इस खबर को जरूर पढ़ें, कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं