फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में किसी को सिखाना हो सबक, तो शिल्पा शिंदे का ये तरीका अपनाओ

Sat, 13 Jan 2018 08:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sat, 13 Jan 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Five Things Everyone Should Learn From Bigg Boss 11 Contestant Shilpa Shinde For Stress Management
Vikas and Shilpa

दिसंबर का महीना आते ही ऑफिस में गतिविधियां तेज हो जाती हैं। मार्च-अप्रैल में अप्रेजल के फॉर्म्स भरे जाते हैं, लिहाजा कर्मी एक दूसरे के काम में गलतियां निकालना तेज कर देते हैं, दूसरों के काम का क्रेडिट लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से तनाव होना लाजमी है। इसका असर आपके काम पर पड़ता है।



अगर ऑफिस स्ट्रेस से निपटना हो, तो 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से ये पांच चीजें हर किसी को सीखनी चाहिये...

Five Things Everyone Should Learn From Bigg Boss 11 Contestant Shilpa Shinde For Stress Management
Shilpa Shinde
शांत रहें


जिस तरह शिल्पा शिंदे विकास गुप्ता को परेशान करने के लिए चुपचाप उनके बगल में जाकर बैठ जाती थीं, उससे विकास को बहुत परेशानी होती थी। वहीं, जब अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को परेशान करना शुरू किया तो शिल्पा खुद शांत हो गईं। उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। अंत में खुद परेशान होकर अर्शी ने अपने हाथ खड़े कर दिये। 

किसी को टॉर्चर करना हो या किसी के टॉर्चर से खुद बचना हो, दोनों की हालात में शांत रहना सबसे क्रांतिकारी तरका है। बात बहुत सिंपल सी है, जो शख्स आपको परेशान करना चाहता है वह आपको उकसाने के लिए अनाप-शनाप हरकतें करेगा, आपको उल्टी-सीधी बातें भी कहेगा। हो सकता है कि आपको सामने वाले की बात पर बेहद गुस्सा आ जाए। लेकिन अगर आपने खुद को कंट्रोल कर लिया तो मानो जंग जीत ली। अगर आप रिएक्ट करेंगे ही नहीं, तो सामने वाले का प्लान तो फेल होगा ही।

Five Things Everyone Should Learn From Bigg Boss 11 Contestant Shilpa Shinde For Stress Management
Shilpa Shinde

अवॉइड करें
अगर आपने परेशान करने वाले व्यक्ति के साथ कई बार रिश्तों को सुधारने की कोशिश की है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, तो ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। यही आपके हित में भी ठीक रहेगा। ऐसा ही कुछ इन दिनों शिल्पा शिंदे आकाश डडलानी के साथ कर रही हैं। आकाश उन्हें मां बुलाकर प्यार जताएं या फिर उनके साथ गाली-गलौज करें, शिल्पा उन्हें कोई भाव देती ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Things Everyone Should Learn From Bigg Boss 11 Contestant Shilpa Shinde For Stress Management
shilpa shinde

दूसरों के फटे में टांग ना अड़ाएं

बिग बॉस के घर में झगड़ा भले ही दो लोगों के बीच हो रहा हो, लेकिन उसमें कूद सभी जाते हैं। मगर शिल्पा शिंदे ऐसा नहीं करतीं। वह चुपचाप रसोई में या घर के किसी कोने में खड़ी रहती हैं और तमाशा देखती रहती हैं। इस दौरान वह झगड़ा कर रहे सभी लोगों को ऑब्जर्व करती हैं और अपनी रणनीति बनाती हैं। जब बहसबाजी शांत हो जाती है तो शिल्पा उन लोगों के साथ अकेले-अकेले बात करती हैं। इससे दो फायदे होते हैं- पहला ये कि इसी बहाने वह बिना वजह किसी की दुश्मनी मोल लेने से बच जाती हैं, दूसरा ये कि अलग-अलग सबसे बात करके वह कैमरा भी आकर्षित कर लेती हैं और सामने वाले का भरोसा भी जीत लेती हैं। यही काम आप भी ऑफिस में करें। 

अगर आपके साथ इसका उल्टा हो रहा हो, यानी, अगर आप अपने साथियों के साथ ऑफिस में कोई मैटर डिस्कस कर रहे हों या कोई आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करता है तो इस बात का ध्यान रखें कि उनकी हर बात सही से सुनें। जब आप अच्छी तरह उनकी बात गौर से सुनेंगे तो आपको बाद में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही स्ट्रैटिजी बनाने में भी आप कामयाब हो जाएंगे।

विज्ञापन
Five Things Everyone Should Learn From Bigg Boss 11 Contestant Shilpa Shinde For Stress Management
Salman and shilpa

बॉस को बताएं

विकास हो या अर्शी या फिर आकाश, जब ये लोग शिल्पा को हद से ज्यादा परेशान करने लगते हैं तो वो सीधे कन्फेशन रूम में जाकर 'बिग बॉस-11' के मेकर्स को अपनी बात बता देती हैं। इसके बाद हर 'वीकेंड का वार' में सलमान खान उन सब लोगों की बैंड बजाते हैं जिसने हफ्तेभर शिल्पा से पंगा लिया हो। 

इसलिए जब आपके पास कोई कोई विकल्प न बचे तो आपको मैनेजर से संपर्क करना चाहिए या जो आपको हेड हो। ऐसे लोगों से डील करने का यह भी एक उपाय है। लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर मैनेजर के पास जाएं। इससे मैनेजर आपके बारे में सोचेगा कि आप छोटी-छोटी चीजों से निपटने के लायक भी नहीं है। अपने मैनेजर को मेल के जरिये या फिर उनसे बात करके शालीनता के साथ अपनी परेशानी बताइये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed