फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhash Chandra Bose Death Mystery: सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य, कब और कैसे हुई थी नेताजी की मृत्यु?

Sun, 23 Jan 2022 08:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Jan 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Death mystery Subhash Chandra Bose jayanti 2022
सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य - फोटो : amar ujala

भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस का पूरा जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जिसमें एक्शन, रोमांस और रहस्य तीनों ही हैं। सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए लड़ने वाले असल जिंदगी के हीरो थे। जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी न स्वीकारते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया। उनकी लव लाइफ भी काफी दिलचस्प थी। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी सेक्रेटरी एमिली से प्रेम विवाह किया था, जो कि ऑस्ट्रिया की रहने वाली थीं। उनकी प्रेम कहानी के भी कई किस्से हैं। ये तो रही एक्शन और रोमांस की बात अब सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़े रहस्य पर नजर डालते हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु हर किसी के लिए एक रहस्य हैं। उनके निधन के इतने सालों बाद भी आज तक ये पता न चल सका कि आखिर उनकी मौत असल में कैसे हुई थी। उनकी मृत्यु पर जो जांच हुई वह भी कुछ सही निष्कर्ष न दे सकी। चलिए जानते हैं अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत रहस्य क्यों है।

Subhash Chandra Bose Death mystery Subhash Chandra Bose jayanti 2022
सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य - फोटो : Twitter/Adv.Vivekanand Gupta

सुभाष चंद्र बोस की मौत कब और कैसे हुई?

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, सुभाष चंद्र बोस की मौत 18 अगस्त 1945 को एक विमान हादसे में हुई। कहा जाता है कि सुभाष चंद्र बोस जिस विमान से मंचुरिया जा रहे थे, वह रास्ते में लापता हो गया। उनके विमान के लापता होने से ही कई सवाल खड़े हो गए कि क्या विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था? क्या सुभाष चंद्र बोस की मौत एक हादसा थी या हत्या? 

Subhash Chandra Bose Death mystery Subhash Chandra Bose jayanti 2022
सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य - फोटो : Netaji Research Bureau

जापान सरकार का बयान 

उसी साल 23 अगस्त को जापान की एक संस्था ने एक खबर जारी कि जिसमें कहा गया कि सुभाष चंद्र बोस का विमान ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। किसी देश की संस्था से ऐसा बयान आने पर इस हादसे को सच माना जा सकता था लेकिन कुछ ही दिन बार जापान सरकार ने पुष्टि की कि ताइवान में उस दिन कोई विमान हादसा हुआ ही नहीं। इस बयान से संशय और बढ़ गया कि जब कोई विमान हादसा हुआ ही नहीं तो नेताजी गए कहां?

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Death mystery Subhash Chandra Bose jayanti 2022
सुभाष चंद्र बोस - फोटो : Netaji Research Bureau

बोस परिवार की जासूसी क्यों?

सुभाष चंद्र बोस की मौत इसलिए भी रहस्य बनी हुई है क्योंकि आरोप लगा कि उस समय जवाहर लाल नेहरू ने बोस के परिवार की जासूसी कराई। अप्रैल 2015 में इस मुद्दे पर आईबी की दो फाइलें सार्वजनिक हुई, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इन फाइलों के मुताबिक, आजाद भारत में करीब दो दशक तक आईबी ने नेताजी के परिवार की जासूसी की। कई लेखकों को मानना है कि नेहरू को भी सुभाष चंद्र बोस की मौत पर शक था, इसलिए वह बोस परिवार के पत्र की जांच करवाते थे ताकि अगर नेताजी परिवार से संपर्क करें तो पता चल सके। 

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Death mystery Subhash Chandra Bose jayanti 2022
सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य - फोटो : Netaji Research Bureau

सुभाष चंद्र की मौत हादसा या हत्या ?

बाद में सुभाष चंद्र की मौत से जुड़ी 37 फाइलें सरकार ने सार्वजनिक कर दी लेकिन इस फाइलों से ऐसे पुखता सबूत नहीं मिले, जो दावा कर सकें कि सुभाष चंद्र बोस की मौत विमान हादसे में ही हुई थी। नेताजी के समर्थकों का मानना है कि वह देश की आजादी के वक्त जीवित थे लेकिन इस बात का भी कोई सबूत नहीं। आज भी सवाल बरकरार है कि क्या 1945 में विमान हादसे में ही सुभाष चंद्र बोस की मौत हुई थी? अगर हां, तो यह हादसा था या हत्या? अगर नहीं तो नेताजी कहां गए और क्यों दुनिया से छुपकर रहें?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed