फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: फ्लाइट में बैठने से पहले लें ऐसी डाइट, सफर का मिलेगा पूरा आनंद

Sun, 16 Feb 2020 08:22 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 16 Feb 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
5 foods you should eat before flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लंबी से लंबी दूरी को चंद समयों में पूरी करने के लिए फ्लाइट यानी हवाई जहाज एक बहुत ही अच्छा साधन है। किसी सफर पर जाने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करा लेने के बाद लोग काफी हद तक रिलैक्स हो जाते हैं, लेकिन यह बात यहां पर खत्म नहीं होती है। अगर आपका सफर 4 से 5 घंटों का है तो फ्लाइट में बोर्ड (यानी बैठने से ) करने से पहले आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हालांकि हम भारतियों को सफर के दौरान तीखा, चटपटा, नमकीन खाने का बहुत मन होता है। लेकिन फ्लाइट से सफर के दौरान ऐसा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं हवाई जहाज के सफर से पहले क्या खाएं और क्या नहीं खाएं...

5 foods you should eat before flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रेकफस्ट

क्या खाएं: दही, साबुत अनाज, फूट्स जैसे संतरे, तरबूज और पपीता है हर तरीके से हेल्दी। 

क्या न खाएं: लाइट ब्रेकफास्ट करें। ऐसी चीजें अवॉयड करें जो गैस और एसिडिटी की वजह बन सकते हैं। नाश्ते में तली-भुनी चीजें खाने से बचें।

5 foods you should eat before flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लंच 

क्या खाएं: नॉनवेजिटेरियन्स के लिए चिकेन ब्रेस्ट या फिश, दो चपाती या उबले अंडे लेना काफी रहेगा। वहीं वेजटेरियन एक बोल मिक्स दाल, मिक्स वेज, एक बोल सैलेड, दही और चपाती खा  सकते हैं।

क्या न खाएं: सॉल्टेड नट्स, अंकुरित अनाज और देर से पचने वाले प्रोटीन्स से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 foods you should eat before flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डिनर

क्या खाएं: ग्रिल्ड चिकेन डिनर के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है लेकिन दाल या चावल खाना बिल्कुल अवॉयड करें। कार्ब की मात्रा कम और सैलेड ज्य़ादा से ज्यादा खाएं। पॉसिबल हो तो डिनर करें। स्टीम्ड या बेक्ड लीन मीट्स, फिश के अलावा कलरफुल सब्जियां खाएं।

क्या न खाएं: फैटी या प्रोसेस्ड आइटम्स जैसे व्हाइट ब्रेड, राइस, पास्ता, नूडल्स न खाएं। 

विज्ञापन
5 foods you should eat before flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्नैक्स और ड्रिंक्स 

क्या खाएं : फ्रूट जूस, सूप, हर्बल टी और सिंपल पानी। उबले अंडे, नट्स, फ्रूट्स आदि। 

क्या न खाएं : शुगरी स्नैक्स और कर्बोनेटेड ड्रिंक्स।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed