फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Chaturdashi 2025: पाना है जीवनभर का पुण्य? तो अनंत चतुर्दशी पर करें इन धामों की यात्रा

Fri, 05 Sep 2025 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Sep 2025 03:23 PM IST
सार

Famous Vishnu Temples: आप कई प्रसिद्ध श्रीहरि मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां भारत के कुछ ऐतिहासिक और भव्य मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Anant Chaturdasi 2025 Date Famous Vishnu Temples to Visit for Darshan
भगवान विष्णु के मंदिर - फोटो : Adobe Stock

Famous Vishnu Temples: अनंत चतुर्दशी का पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। भक्त मानते हैं कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के व्रत और दर्शन से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती है और सुख समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। यही कारण है कि इस दिन देशभर के प्रमुख विष्णु और श्रीहरि मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। आप भी यात्रा के शौकीन हैं तो अनंत चतुर्दशी को देश के सबसे मशहूर, पवित्र और प्राचीन भगवान विष्णु के मंदिरों के दर्शन के लिए जाएं। 



श्रीहरि के मंदिरों में उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम समेत कई चमत्कारी मंदिर शामिल हैं। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बद्रीनाथ धाम की यात्रा से पहले मौसम की जानकारी, यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र करके ही सफर की शुरुआत करें। इसके अलावा भी कई प्रसिद्ध श्रीहरि मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां भारत के कुछ ऐतिहासिक और भव्य मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Anant Chaturdasi 2025 Date Famous Vishnu Temples to Visit for Darshan
रंगनाथस्वामी मंदिर - फोटो : instagram

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु का श्रीरंगम मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन और विशाल मंदिरों में गिना जाता है। इसे भगवान विष्णु के आठ स्वयंभू स्वरूपों में से एक माना जाता है। अनंत चतुर्दशी पर यहां हजारों भक्त एकत्रित होकर भगवान के अनंत स्वरूप की पूजा करते हैं। इसकी भव्य वास्तुकला और विशाल गोपुरम पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 

Anant Chaturdasi 2025 Date Famous Vishnu Temples to Visit for Darshan
भगवान जगन्नाथ मंदिर - फोटो : Adobe Stock

जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु के जगन्नाथ स्वरूप को समर्पित है। अनंत चतुर्दशी पर यहां दर्शन करने से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मंदिर की रथयात्रा और उत्सव विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। इस दिन मंदिर परिसर में विशेष भोग और भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, जो आस्था और संस्कृति का अनूठा अनुभव कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdasi 2025 Date Famous Vishnu Temples to Visit for Darshan
पद्मनाभस्वामी मंदिर - फोटो : instagram

 पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल

केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर भगवान विष्णु के शयन मुद्रा स्वरूप को समर्पित है। इस मंदिर को दुनिया का सबसे धनी मंदिर भी माना जाता है। अनंत चतुर्दशी पर भक्त विशेष पूजा करके श्रीहरि से जीवन में शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यहाँ की आध्यात्मिक आभा हर यात्री को दिव्य अनुभव कराती है।

विज्ञापन
Anant Chaturdasi 2025 Date Famous Vishnu Temples to Visit for Darshan
द्वारका - फोटो : Instagram

अयोध्या और द्वारका के मंदिर

अयोध्या और द्वारका, भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में प्रसिद्ध हैं। अनंत चतुर्दशी पर यहाँ विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और द्वारका का द्वारकाधीश मंदिर इस अवसर पर दर्शन के लिए प्रमुख आकर्षण बनते हैं। यहाँ की आध्यात्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के जीवन को गहराई से स्पर्श करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed