फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adventure Places: रोमांचक सफर के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट, दोस्तों या पार्टनर संग जा सकते हैं आप

Sat, 23 Jul 2022 10:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Jul 2022 10:20 AM IST
विज्ञापन
Best Adventure Places To Visit With Friends And Partner Know Trip Places In Hindi
एडवेंचर ट्रिप - फोटो : istock

Adventure Places: काॅलेज या ऑफिस के कामकाज से थक गए हैं और मूड फ्रेश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको दोस्तों या पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाना चाहिए। वैसे तो भारत में घूमने के लिए काफी सारे अच्छी और सुंदर पर्यटन स्थल हैं, जहां आप दोस्तों के साथ जाकर चिल कर सकते हैं। लेकिन थकान दूर करने के साथ ही मस्ती करने के मूड में हैं और अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो किसी एडवेंचर डेस्टिनेशन का चयन करें। आपके रोमांचक सफर का मजा दोगुना हो सकता है। यहां आपको कुछ शानदार एडवेंचर जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप दोस्तों संग मिल कर एन्जॉय कर सकते हैं। इन जगहों पर आपका मजा दोगुना हो जाएगा और मन व शरीर फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेगा। चलिए जानते हैं पांच पैसा वसूल रोमांच से भरपूर जगहों के बारे में।

Best Adventure Places To Visit With Friends And Partner Know Trip Places In Hindi
गोवा में स्कूबा डाइविंग - फोटो : अमर उजाला

एडवेंचर ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें

गोवा

पार्टनर या दोस्तों के साथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इस मौसम में गोवा जा सकते हैं। गोवा में आप दोस्तों संग पानी का भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां गो-कार्टिंग, स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग आदि करने के साथ ही फिशिंग और डॉल्फिन देखने का भी मजा आप ले सकते हैं।

Best Adventure Places To Visit With Friends And Partner Know Trip Places In Hindi
paragliding manali - फोटो : अमर उजाला

मनाली

गर्मी के मौसम में मनाली बेहतरीन जगह है, वहीं अगर एडवेंचर के शौकीन हैं तो मनाली में आपको काफी मजा आएगा। मनाली में कई एडवेंचर एक्टिविटी में आप शामिल हो सकते हैं। राफ्टिंग और ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग, हाईकिंग आदि दोस्तों के साथ करके अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Adventure Places To Visit With Friends And Partner Know Trip Places In Hindi
लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों की तस्वीरें - फोटो : facebook

लेह- लद्दाख

गर्मियों में किसी रोमांचक सफर पर जाने के लिए लेह -लद्दाख बेहतरीन जगह है। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए लेह-लद्दाख पसंदीदा जगह है। माउंटेन बाइकर्स के बीच यह जगह मशहूर है। लेह-लद्दाख में आप व्हाइट वाटर राफ्टिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Best Adventure Places To Visit With Friends And Partner Know Trip Places In Hindi
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश

कम पैसों में रोमांचक सफर के लिए आप उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग, वाटरफॉल ट्रेकिंग और फ्लाइंग फॉक्स का भरपूर मजा मिलेगा। अगर शांत माहौल में आराम करना चाहते हैं तो गंगा किनारे शाम के समय दोस्तों के साथ रिलैक्स कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed