Best Countries For Food Lovers: अगर आप घूमने के साथ-साथ अलग-अलग स्वादों का मजा लेना पसंद करते हैं, तो दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपने खाने की वजह से प्रसिद्ध हैं। हर देश का खाना उसकी संस्कृति, इतिहास और लोगों की पहचान बताता है। कहीं मसालों की खुशबू है, तो कहीं चीज़ और वाइन का जादू महसूस किया जा सकता है।
Best Food Countries: खाने के शौकीन हैं? तो इन देशों की यात्रा एक बार जरूर करें
Food Lovers Travel Destinations: दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो अपने पर्यटन स्थलों से ज्यादा अपने खानपान के लिए मशहूर हैं। कुछ खास लोकप्रिय व्यंजन का स्वाद चखने के लिए लोग इन देशों की यात्रा करते हैं।
इटली
इटली का नाम आते ही पिज़्ज़ा और पास्ता याद आ जाते हैं। हम अपने देश में भले ही आसानी से पिज्जा और पास्ता खा सकते हैं, लेकिन इसका असली और पारंपरिक स्वाद इटली में चखने को मिलता है।
इटली का मशहूर खाना
- वुड-फायर्ड पिज़्ज़ा
- पास्ता
- जेलाटो (Italian Ice Cream)
टिप- रोम और नेपल्स में स्ट्रीट फूड जरूर ट्राय करें।
थाईलैंड
थाई फूड अपने यूनिक फ्लेवर कॉम्बिनेशन के लिए जाना जाता है। यहां तीखा, खट्टा और मीठा फ्लेवर का खास स्वाद चखने को मिलता है।
थाईलैंड का लोकप्रिय खाना
- पड थाई (Pad Thai)- यह एक स्टिर-फ्राइड राइस नूडल डिश है, जो कि थाईलैंड का राष्ट्रीय नूडल व्यंजन है।
- टॉम यम सूप (Tom Yum Soup)- यह एक गर्म और खट्टा थाई सूप है।
- ग्रीन करी (Green Curry)- यह थाई व्यंजनों की सबसे प्रसिद्ध करी है, जो कि नारियल के दूध, हरी मिर्च और जड़ी-बूटियों के पेस्ट से बनी बनाई जाती है।
टिप- बैंकॉक का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में मशहूर है।
भारत
भारत को स्वादों का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां मसालों की जादुई दुनिया देखने को मिलती है।
भारत के मशहूर व्यंजन
- बटर चिकन
- बिरयानी
- डोसा और छोले भटूरे
टिप- हर राज्य का खाना अलग स्वाद देता है।
जापान
जापानी खाना हेल्दी और टेस्ट में लाजवाब होता है।
मशहूर जापानी व्यंजन
- सुशी (Sushi)- यह मुख्य रूप से चावल से बनने वाली इस डिश में सिरका मिला होता है।
- रामेन (Ramen)- यह एक जापानी सूप नूडल डिश है।
- टेम्पुरा (Tempura): इसे पकौड़ा का जापानी रूप भी माना जा सकता है। जिसमें सब्जी या सीफूड को मैदे और अंडे के घोल में डूबोकर डीप फ्राई करते हैं।
टिप- टोक्यो के फूड मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें।
