Weight loss yoga: आजकल सोशल मीडिया पर वजन कम करने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। वेट लाॅस चेलेंज दिए जाते हैं। इन्हीं में से एक दावा है योग से वजन घटाना। सोशल मीडिया पर रील आते हैं, “30 दिन योग किया और 4 किलो वजन कम!” लेकिन क्या वाकई सिर्फ योग से इतना वजन घट सकता है? या इसके पीछे कुछ और फैक्टर्स भी होते हैं? आइए जानते हैं योग से वजन कम करना कितना प्रभावी है।
Yoga tips: 30 दिन योग किया और घट गए 4 किलो! जानिए पूरा सच
Weight loss yoga: हर शरीर अलग होता है। 30 दिन में 3-4 किलो वजन कम होना कुछ लोगों के लिए संभव हो सकता है, लेकिन यह सिर्फ योग की वजह से नहीं, बल्कि कई चीज़ों के कॉम्बिनेशन से होता है।
वजन घटाने में कौन-से योगासन मदद करते हैं?
सूर्य नमस्कार
- फैट बर्न करने में मददगार
- पूरे शरीर की एक्सरसाइज
- मेटाबॉलिज़्म तेज करता है।
भुजंगासन
- पेट की चर्बी कम करने में सहायक
- पाचन सुधारता है।
उत्कटासन
- जांघ और पेट की फैट पर असर
- कैलोरी बर्न करता है
पवनमुक्तासन
- गैस और ब्लोटिंग कम करता है
- पेट को फ्लैट बनाने में मदद
प्राणायाम की भूमिका कितनी जरूरी है?
योग के साथ प्राणायाम जोड़ना वजन घटाने की रफ्तार बढ़ा सकता है।
- कपालभाति – फैट बर्न में सहायक
- अनुलोम-विलोम – स्ट्रेस कम करता है
- भ्रामरी – हार्मोन बैलेंस में मदद
डाइट के बिना योग कितना असरदार?
आप कितना भी योगाभ्यास कर लें, लेकिन अगर आपकी डाइट गलत है तो कम परिणाम देखने को मिलेंगे। अगर वजन घटा है तो लोगों को कुछ बातों का अपनाना होता है,
- जंक फूड कम
- शुगर कंट्रोल
- पानी ज्यादा
- डिनर हल्का
यानी योग के साथ खाने की आदतें भी बदलती हैं और असली असर वहीं से आता है।
