हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है धर्मशाला, जहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। घूमने के शौकीनों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर बहुत से सैलानी बाइक राइड के इरादे से भी आते है। हिमालय की पर्वत श्रंखलाओं से लेकर ऊंचे विशालकाय देवदार के घने जंगलों को करीब से देखने का अनोखा एहसास होता है। तो चलिए जानें प्रकृति के इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर देखने के लिए और क्या है।
हिमाचल का खूबसूरत हिल स्टेशन धर्मशाला, जहां पर है प्रकृति के अनोखे नजारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकृति के खूबसूरत नजारें जिन्हें देखने पर ऐसा एहसास होता है कि कोई सीनरी देख रहे हों। कुछ ऐसा ही एहसास देती है धर्मशाला की वादियां। केवल प्रकृति के नजारे ही नहीं बल्कि ये जगह बौद्ध धर्म की भी पवित्र नगरी के रूप में जानी जाती है। यहां पर देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं।
बौद्ध धर्म की पवित्र नगरी और दलाई लामा के घर के रूप में जाना जाने वाला धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बसा एक छोटा सा कस्बा है। धौलाधार पर्वत श्रंखला के ऊपर बसे इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए बहुत से सैलानी आते हैं।
भगवान शिव के सबसे पुराने मंदिरों में से एक भागसुनाग देखने के लिए बहुत से लोग जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर की उत्पत्ति दैत्य राजा भागसु और नागों के देवता के बीच लड़ाई से हुई थी
धर्मशाला के पास बना ये संस्थान नोर्बुलिंग्का, बहुत पुरानी तिब्बती वास्तुकला के आकर्षण का केंद्र है। इसका नाम ल्हासा के पास ग्रीष्मकालीन महल के नाम पर रखा गया है। इस इमारत में एक मंदिर, पुस्तकालय और बहुत सारी चीजें हैं देखने के लिए।