{"_id":"68806c8444665fc440093377","slug":"best-places-to-visit-in-gurgaon-with-friends-on-friendship-day-under-2000-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day 2025: गुड़गांव के पास हैं ये शानदार जगहें, जहां दोस्तों संग मना सकते हैं फ्रेंडशिप डे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Friendship Day 2025: गुड़गांव के पास हैं ये शानदार जगहें, जहां दोस्तों संग मना सकते हैं फ्रेंडशिप डे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 02 Aug 2025 05:41 PM IST
सार
Friendship Day 2025: इस दोस्ती दिवस पर बजट की चिंता छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ गुड़गांव के करीबकुछ शानदार जगहों पर एक खूबसूरत दिन बिताएं। चलिए जानते हैं कि कम बजट में आप किन जगहों पर जाकर इस दिन को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुड़गांव वाले दोस्तों संग कहां घूमने जाएं
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Friendship Day 2025: हर साल फ्रेंडशिप डे एक मौका लेकर आता है जब हम अपने दोस्तों के साथ बेफिक्री से वक्त बिता सकें। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के नाम अपना एक दिन कर दें और मिलकर कुछ मस्तीभरे पल साथ बिताएं। दोस्ती सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि साथ में हंसने, घूमने और जिंदगी को जिंदादिली से जीने का नाम है।
अगर आप दिल्ली-एनसीआर, खासकर गुड़गांव (गुरुग्राम) के रहने वाले हैं तो ये लेख आपके फेंडशिप डे को यादगार बनाने के लिए काम आ सकता है। गुड़गांव में रहने वाले अगर सीमित बजट में फ्रेंडशिप डे के सफर पर जाना चाहते हैं तो सिर्फ 2000 रुपये में यादगार दिन बनाना बिल्कुल मुमकिन है। इस Friendship Day 2025 में बजट की चिंता छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ गुड़गांव के करीब कुछ शानदार जगहों पर एक खूबसूरत दिन बिताएं। चलिए जानते हैं कि कम बजट में आप किन जगहों पर जाकर इस दिन को खास बना सकते हैं।
2 of 5
लेचर वैली पार्क
- फोटो : instagram
लेजर वैली पार्क
गुड़गांव में ही लेजर वैली पार्क स्थित है जहां हरियाली और मस्ती का संगम देखने को मिलती है। अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती और शांति पसंद करते हैं तो गुड़गांव का लेजर वैली पार्क आपके लिए परफेक्ट है। सुबह-सुबह यहां जाएं, दोस्तों के साथ वॉक करें, फोटो क्लिक करें और खुद से जुड़ने का वक्त निकालें। यह पूरी तरह फ्री एंट्री वाला स्थान है। इस दिन साथ में ले जाएं घर से बना टिफिन और एक छोटा सा पिकनिक प्लान करें।
3 of 5
दमदमा झील
- फोटो : Instagram
दमदमा लेक
गुड़गांव से दमदमा झील जाने के लिए सोहना रोड या गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग का उपयोग कर सकते हैं। आप बस, टैक्सी या खुद गाड़ी से भी जा सकते हैं। झील के रास्ते में अरावली पहाड़ियों और ग्रामीण इलाकों के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही नौका विहार, राॅक क्लाइम्बिंग का आनंद भी ले सकते हैं। फ्रेंडशिप डे की ये ट्रिप बजट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फारुखनगर किला
- फोटो : instagram
फारुखनगर किला
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित यह फारुखनगर एक ऐतिहासिक किला है। इसे 1732 में मुगल बादशाह फौजदार खान ने बनवाया था। इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों के लिए यह पर्यटन स्थल लोकप्रिय है। दिल्ली गेट नामक एक विशाल प्रवेश द्वार है। फारुखनगर किला गुरुग्राम शहर से लगभग 20 किमी दूर है। बजट में दोस्तों संग यहां हैंगआउट कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
- फोटो : freepik
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
गुरुग्राम जिले में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान है जो कि दिल्ली से लगभग 50 किमी दूर है। इस स्थान को पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। वैसे तो सर्दियों का मौसम यहां घूमने का सबसे अच्छा समय है लेकिन दोस्तों के साथ आप यहां आना चाहें तो पहले कुछ जानकारी और तैयारियां कर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।