फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2025: यात्रा से मजबूत होती है फ्रेंडशिप, जानिए क्यों हर दोस्त को साथ घूमना चाहिए

Sat, 02 Aug 2025 03:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 03:50 PM IST
सार

Friendship Day 2025: इस साल 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे है। आप दो दिन की वीकेंड ट्रिप पर दोस्तों के साथ जा सकते हैं और अपनी दोस्ती को परख या और करीब ला सकते हैं।

विज्ञापन
Friendship Day 2025 Trip With friends Travel Together To Strengthening Friendship
दोस्तों के साथ घूमना - फोटो : istock

Friendship Day 2025: दोस्ती सिर्फ चैट और कॉल तक सीमित नहीं होती, असली दोस्ती तब परखी जाती है जब आप एक साथ सफर पर निकलते हैं। दोस्तों के साथ एक सफर मजेदार तब बनता है जब आपकी बाॅन्डिंग मजबूत और दोस्ती में सच्चाई होती है। कह सकते हैं कि दोस्तों  के साथ सफर दोस्ती की परीक्षा जैसा हो सकता है। साथ  ही एक ट्रिप दोस्ती की मजबूती का मार्ग भी तय कर सकती हैं। सफर में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियां, मिलकर बनाई गई यादें और साथ बिताया गया वक्त किसी भी दोस्ती को अटूट रिश्ते में बदल सकता है। ऐसे में अगर आपने कभी अपने दोस्त के साथ यात्रा नहीं की है तो अब दोस्ती के रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने का समय आ गया है। इस साल 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे है। आप दो दिन की वीकेंड ट्रिप पर दोस्तों के साथ जा सकते हैं और अपनी दोस्ती को परख या और करीब ला सकते हैं।

Friendship Day 2025 Trip With friends Travel Together To Strengthening Friendship
सफर में दिखता है असली नेचर - फोटो : Adobe

सफर में दिखता है असली नेचर

जब लोग रोजमर्रा की ज़िंदगी से बाहर निकलते हैं, तब उनका असली स्वभाव सामने आता है। दोस्त का धैर्य, सहयोग और समझदारी इस समय साफ नजर आती है। यही दोस्ती को और गहरा बनाती है। कुछ घंटे साथ बिताकर एक दूसरे को सीमित स्तर तक समझने वाले दोस्त सफर के दौरान पूरा वक्त साथ रहते हैं और इससे उनके हर नेचर व व्यवहार को समझने का अच्छा मौका मिलता है।

Friendship Day 2025 Trip With friends Travel Together To Strengthening Friendship
साथ घूमना, साथ जीना सीखना - फोटो : Istock

साथ घूमना, साथ जीना सीखना

जब आप किसी दोस्त के साथ रोड ट्रिप, ट्रैकिंग या वीकेंड गेटअवे पर जाते हैं तो आप उनके साथ हर परिस्थिति में जीना सीखते हैं, चाहे वो मस्ती हो या मुश्किलें। दोस्त के साथ सफर के दौरान आप कई नई बाते सीखते हैं जो आपको जीवनभर याद रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2025 Trip With friends Travel Together To Strengthening Friendship
यादें जो हमेशा साथ रहेंगी - फोटो : iStock

यादें जो हमेशा साथ रहेंगी

दोस्ती में यादें सबसे बड़ा खजाना होती हैं और सफर ढेरों यादें बनाने का मौका देता है। इन यादों को सफर इंस्ट्राग्राम से भी ज्यादा रियल और भावुक बना देता है।

विज्ञापन
Friendship Day 2025 Trip With friends Travel Together To Strengthening Friendship
लाइफ की असली ट्रिप - फोटो : freepik

लाइफ की असली ट्रिप

होटल ढूंढना, लोकल स्ट्रीट फूड ट्राय करना और अनजान रास्तों पर भटकना जब ये सब मिलकर होता है, तो दोस्ती ज़िंदगी भर का साथ बन जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed