फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra Glass Bridge: महाराष्ट्र में खुला पहला कांच का पुल, नीचे दिखता है पानी ही पानी; देखें तस्वीरें

Fri, 01 Aug 2025 01:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 01 Aug 2025 01:48 PM IST
सार

Maharashtra Glass Bridge: महाराष्ट्र में अब ग्लास वाॅल ब्रिज पर्यटकों के लिए खुल गया है। कांच के इस पुल की सैर करना चाहते हैं तो पूरी ट्रैवल डिटेल जान लीजिए। यहां तक कैसे पहुंचें, क्या खासियत है महाराष्ट्र के कांच के पुल की और घूमने में कितना खर्च आ सकता है। 

विज्ञापन
Maharashtra First Glass Bridge Opens for Tourists Enjoy Thrilling Walk with Scenic Views Know location
ग्लास ब्रिज महाराष्ट्र - फोटो : Instagram

Maharashtra Glass Bridge: रोमांच का शौक है तो भारत में कई ऐसी जगहों के विकल्प मिल जाएंगे जहां एडवेंचर्स ट्रिप का लुत्फ उठाया जा सकता है। लेकिन महाराष्ट्र में एक ऐसी रोमांचकारी जगह पर्यटकों के लिए खुल गई है, जहां मजबूत दिल वालों को ही जाना चाहिए। इस स्थान पर आपको ऐसा लगेगा जैसा आप आसमान में टहल रहे हैं और गहरी घाटी और खाई आपके कदमों के नीचे है। ये नजारा खतरनाक होने के साथ ही रोमांच से भरपूर हो सकता है। 



अब से पहले आपको ऐसा नजारा या चीन में देखने को मिलता या फिर भारत में सिक्किम, तमिलनाडु या बिहार में देख सकते थे लेकिन अब महाराष्ट्र में भी ये रोमांचक अनुभव मिल जाएगा। दरअसल महाराष्ट्र में अब ग्लास वाॅल ब्रिज पर्यटकों के लिए खुल गया है। कांच के इस पुल की सैर करना चाहते हैं तो पूरी ट्रैवल डिटेल जान लीजिए। यहां तक कैसे पहुंचें, क्या खासियत है महाराष्ट्र के कांच के पुल की और घूमने में कितना खर्च आ सकता है। 


कहां स्थित है महाराष्ट्र का पहला ग्लास ब्रिज?

यह ग्लास ब्रिज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में है। वैभववाड़ी के करीब नपने जलप्रपात का शानदार नजारा दिखता है। इस क्षेत्र में हरे-भरे पहाड़, झरने और गहरी घाटियां इस पुल के दृश्य को और भी रोमांचक बना देते हैं। यह राज्य का पहला कांच का पुल है जो अब एडवेंचर लवर्स के लिए एक नया हॉटस्पॉट बन गया है। अगर आप ऊंचाई से नीचे घाटियों को निहारने, रोमांच महसूस करने और शानदार तस्वीरें क्लिक करने के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

Maharashtra First Glass Bridge Opens for Tourists Enjoy Thrilling Walk with Scenic Views Know location
ग्लास ब्रिज महाराष्ट्र - फोटो : Instagram

क्या है इस पुल की खासियत?
 

  • यह ब्रिज पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट टेम्पर्ड ग्लास से बना है, जिससे नीचे की घाटी साफ नजर आती है।
  • इसकी लंबाई लगभग 90 फीट (27 मीटर) है और यह जमीन से करीब 70 फीट ऊंचा है।
  • ब्रिज को इतनी मजबूती से तैयार किया गया है कि 25 से ज्यादा लोग एक साथ चल सकें।
  • इसके दोनों तरफ हरे पहाड़ और बीच में फैला ग्लास एक 360° नजारा देता है, जो रील और फोटो के लिए परफेक्ट है।
Maharashtra First Glass Bridge Opens for Tourists Enjoy Thrilling Walk with Scenic Views Know location
ट्रेन - फोटो : instagram

कैसे पहुंचें यहां तक?

महाराष्ट्र के ग्लास ब्रिज की सैर करना चाहते हैं तो निकटतम निकटतम रेलवे स्टेशन वैभववाड़ी रेलवे स्टेशन है जहां से नैपने जलप्रपात लगभग चार किलोमीटर दूर है। यहां आप टैक्सी या प्राइवेट वाहन से पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो नेशनल हाइवे 66 से होते हुए वैभववाड़ी पहुंचा जा सकता है। महाराष्ट्र के कई मुख्य शहरों से वैभववाड़ी तक के लिए बस सेवा का विकल्प उपलब्ध है। सिंधुदर्ग एयरपोर्ट से लगभग 94 किमी दूर और रतनागिरी एयरपोर्ट से 110 किमी दूर वैभववाड़ी है। यहां घूमने का सबसे बेस्ट समय मानसून का है। आप जुलाई से अक्टूबर तक घाटियों का नजारा और हरियाली का अद्भुत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra First Glass Bridge Opens for Tourists Enjoy Thrilling Walk with Scenic Views Know location
ग्लास ब्रिज महाराष्ट्र - फोटो : Instagram

महाराष्ट्र ग्लास ब्रिज घूमने का खर्च

इस ब्रिज की सैर के लिए एंट्री टिकट लगता है जिसका किराया लगभग 100 से 150 रुपये प्रति व्यक्ति आ सकता है। अगर आप पुणे या सतारा से ट्रिप शुरू कर रहे हैं तो 800 से 1500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आ सकता है, जिसमें यात्रा, टिकट और स्नैक्स शामिल शामिल है। मुंबई से यात्रा कर रहे पर्यटकों के लिए एक दिन या वीकेंड ट्रिप के हिसाब से खर्च 1500 से 2500 रुपये आ सकता है। 

विज्ञापन
Maharashtra First Glass Bridge Opens for Tourists Enjoy Thrilling Walk with Scenic Views Know location
ग्लास ब्रिज महाराष्ट्र - फोटो : Instagram

 महाराष्ट्र ग्लास ब्रिज पर क्या-क्या करें?

  • यहां आने वाले पर्यटक ग्लास ब्रिज पर चलने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। 
  • पास में कास पठार में फूलों की घाटी का शानदार नजारा देख सकते हैं।
  • पास के झरनों और साह्याद्रि की पहाड़ियों में ट्रैकिंग का लुत्फ उठाएं।
  • इंस्टा-परफेक्ट रील्स और फोटोशूट के लिए ये बेस्ट जगह है।
  • स्थानीय स्नैक्स और मौसम का मजा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed