फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day: Girls Gang के साथ पहली ट्रिप? ये 10 बातें ध्यान रखें नहीं तो बिगड़ सकता है पूरा प्लान

Thu, 31 Jul 2025 11:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 31 Jul 2025 11:41 AM IST
सार

Friendship Day 2025 Girls Gang Trip: इस दिन अगर कुछ सहेलियां या लड़कियां एक साथ अपनी पहली गर्ल गैंग ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो थोड़ी प्लानिंग और समझदारी बेहद जरूरी है। क्योंकि जितनी प्यारी दोस्ती की ट्रिप होती है, उतनी ही जल्दी मूड खराब भी हो सकता है, खासकर अगर ये 10 बातें ध्यान ना रखी जाएं।

विज्ञापन
Friendship Day 2025 Avoid These 10 Mistakes During Your First Girls' Gang Trip
सफर पर महिलाएं - फोटो : Adobe

Friendship Day 2025 Girls Gang Trip: इस वर्ष 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में आपको वीकेंड मिल जाता है, जिसमें आप दोस्तों संग कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोस्ती और सफर दोनों ही जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं और जब ये दोनों एक साथ हों, तो उसका मजा ही कुछ और होता है। 



फ्रेंडशिप डे पर घूमने के लिए कई सारे विकल्प है, जहां आप दोस्तों संग जाकर मस्ती कर सकते हैं। लेकिन यात्रा से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, खासकर अगर लड़कियों का ग्रुप सफर पर जा रहा हो तो। इस दिन अगर कुछ सहेलियां या लड़कियां एक साथ अपनी पहली गर्ल गैंग ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो थोड़ी प्लानिंग और समझदारी बेहद जरूरी है। क्योंकि जितनी प्यारी दोस्ती की ट्रिप होती है, उतनी ही जल्दी मूड खराब भी हो सकता है, खासकर अगर ये 10 बातें ध्यान ना रखी जाएं।
 

Friendship Day 2025 Avoid These 10 Mistakes During Your First Girls' Gang Trip
सामान हल्का लेकिन स्मार्ट पैकिंग - फोटो : Adobe stock

हर किसी की राय को शामिल करें

ध्यान रखें दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं तो ये एक ग्रुप ट्रिप है, न की सिर्फ आपकी ट्रिप है। ट्रिप प्लान करते समय हर दोस्त की पसंद-नापसंद का ख्याल रखें। वरना "मैंने तो कहा था" वाली बहस शुरू हो जाएगी।


सामान हल्का लेकिन स्मार्ट पैकिंग

लड़कियों को अक्सर सफर के दौरान अधिक सामान की जरूरत पड़ती है लेकिन ज्यादा सामान के चक्कर में अपनी ट्रिप न खराब करें। गर्ल गैंग स्मार्ट पैकिंग करे ताकि सामान हल्का हो और जरूरत की सब चीजें भी हों। फैशन में रहिए, लेकिन बैग को अपनी दुश्मन मत बनाइए। ट्रिप में कॉन्फिडेंस भी जरूरी है और कंफर्ट भी।
 

Friendship Day 2025 Avoid These 10 Mistakes During Your First Girls' Gang Trip
बजट पहले फिक्स करें - फोटो : Adobe
बजट पहले फिक्स करें

ट्रिप के बीच में मजा खराब ना हो, इसके लिए यात्रा का बजट पहले से फिक्स कर लें। हर किसी की फाइनेंशियल कंडीशन अलग होती है। इसलिए शुरुआत में ही बजट क्लियर कर लें ताकि बाद में कोई असहज न हो।


जगह ऐसी चुनें जो सभी को पसंद हो 

सफर के नाम पर केवल ऐसी जगह न चुने जो इंस्टाग्राम तक सीमित हो। सुरक्षित, कनेक्टिविटी और एक्टिविटी सबका ध्यान रखना ज़रूरी है। लोकेशन सिर्फ सुंदर नहीं, सुविधाजनक भी होनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2025 Avoid These 10 Mistakes During Your First Girls' Gang Trip
सबकी हो फोटोग्राफ - फोटो : AI

छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखें

गर्ल्स गैंग है, भूख और मूड स्विंग को समझिए। अपने साथ कुछ स्नैक्स, दवाएं और सामान्य जरूरतों का पाउच जरूर रखें। लड़कियों के लिए जरूरी छोटी-छोटी चीजे साथ रहने से सफर में लड़कियों को परेशानी नहीं होती। 


सबकी हो फोटोग्राफ

अब सफर पर जाएं और फोटो क्लिक न कराएं, ऐसा तो हो नहीं सकता। हर किसी को ग्रुप फोटो में बराबरी से जगह मिले। ऐसा न हो कि किसी एक दोस्त पर फोटो क्लिक करने का दबाव बन जाए और 'मै ही फोटोग्राफर हूं क्या' वाली नौबत आ जाए। फोटोज सबकी होनी चाहिए ताकि बाद में 'मेरी तो एक भी ढंग की फोटो नहीं है'  वाले ताने न झेलने पड़ें। 

विज्ञापन
Friendship Day 2025 Avoid These 10 Mistakes During Your First Girls' Gang Trip
ट्रिप है कोई मीटिंग नहीं - फोटो : Adobe stock

हर प्लान 100% परफेक्ट नहीं होता

मूड्स बदलते हैं और मौसम भी बदलते रहते हैं। इसलिए थोड़ा एडजस्ट करने की आदत रखें ताकि मज़ा बना रहे। सबकुछ सोचा हुआ हो ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में दोस्तों से शिकायत न करें कि 'तुमने तो ऐसा कहा था, ऐसा करना था, तो प्लान कैसे बदल गया।'

ट्रिप है कोई मीटिंग नहीं

दोस्तों के साथ की ट्रिप को उसी तरह एंजाॅय करें, जैसे दोस्तों को करना चाहिए। एक दूसरे के साथ, एक दूसरे को वक्त देकर। ऐसा न हो कि आपका अधिकतर वक्त परिवार, पाटर्नर से बात करने में बीत जाए और दोस्तों को आप वक्त ही न दे पाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed