{"_id":"5c73e25bbdec220c0c3229bf","slug":"best-places-to-visit-in-mahoba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पास बसा है उत्तर प्रदेश का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, ऐसे करें जानें की प्लानिंग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली के पास बसा है उत्तर प्रदेश का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, ऐसे करें जानें की प्लानिंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mahoba
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश का छोटा सा जिला महोबा जहां वर्षों तक चंदेल राजाओं ने राज किया था। महोबा का नाम चंदेल राजाओं के शासन काल से मशहूर है। यह स्थान पूरे देश में अपने वास्तुशिल्प और खूबसूरत इमारतों के लिए भी जाना जाता है। भले ही आज वहां पर राजाओं का शासन नहीं चलता हो, लेकिन वहां की खूबसूरती आज भी वैसे ही बरकरार है। यहां जाकर आप अपने वीकेंड को शानदार और यादगार बना सकते हैं। आप अपने फैमली के साथ भी यहां जाने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
2 of 5
mahoba
- फोटो : social media
यहां जाने के लिए सही समय नवंबर से फरवरी तक का होता है। इस वक्त यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। महोबा का काकरामठ मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। वर्तमान समय में ही यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर की वास्तुशैली खजुराहो की मंदिर से काफी मिलती है। यह महोबा का सबसे लोकप्रिय स्थान है।
3 of 5
mahoba
- फोटो : social media
यहां का विजय सागर पक्षी विहार में प्राकृतिक का अद्धभूत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह का नाम शहर के खूबसूरत हिस्सों में लिया जाता है। शहर से इसकी दूरी लगभग पांच किलोमीटर बताई जाती है। यहां पर आपको कई तरह की पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। पक्षियों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहतर साबित हो सकता है। प्राकृतिक के खूबसूरत नजारे का दीदार करने के लिए लोग यहां जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahoba
- फोटो : social media
इसके साथ ही यहां का सूर्यमंदिर भी बहुत मशहूर है। इसका निर्माण 9 वीं शताब्दी में हुआ था। उस समय इसे ग्रेनाइट पत्थर से बेहद ही खूबसूरती के साथ बनवाया गया था। पिछले कुछ सालों से इस मंदिर की मरम्मत पर सरकार ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया है, जिस वजह से मंदिर धूमिल होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
mahoba
- फोटो : social media
महोबा का निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो है। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो यहां का रेलवे स्टेशन प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप रेल यात्रा बहुत आसानी से कर सकते हैं। भारत के अन्य शहरों से महोबा के लिए बस चलती है। जिसे आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।