फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Desert Lakes : राजस्थान की रेगिस्तानी झीलें, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना होगा

Thu, 28 Aug 2025 10:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Aug 2025 10:23 AM IST
सार

rajasthan desert lakes: राजस्थान की रेगिस्तानी झीलें इस बात का सबूत हैं कि रेत के समंदर में भी जल जीवन और संस्कृति की धारा बहती है। अगर आप राजस्थान की यात्रा पर हैं, तो इन झीलों को अपनी यात्रा सूची में ज़रूर शामिल करें।

विज्ञापन
Best Rajasthan Desert Lakes Hidden Natural Wonders to explore Rajasthan ki Prakritik Jhilein
सांबर झील - फोटो : instagram

Rajasthan Desert Lakes :  राजस्थान अपनी तपती रेत, शाही किलों और रंगीली संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन इस रेगिस्तानी प्रदेश की पहचान सिर्फ धोरों और महलों तक सीमित नहीं है। यहां की धरती पर कुछ ऐसी अनोखी झीलें भी मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये झीलें न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक हैं, बल्कि इनके साथ जुड़ी कहानियां और धार्मिक महत्व भी इन्हें और खास बनाते हैं। इन झीलों में कहीं लोककथाओं की गूंज है, तो कहीं आस्था की शक्ति। राजस्थान की रेगिस्तानी झीलें इस बात का सबूत हैं कि रेत के समंदर में भी जल जीवन और संस्कृति की धारा बहती है। अगर आप राजस्थान की यात्रा पर हैं, तो इन झीलों को अपनी यात्रा सूची में ज़रूर शामिल करें।

Best Rajasthan Desert Lakes Hidden Natural Wonders to explore Rajasthan ki Prakritik Jhilein
पुष्कर झील - फोटो : instagram

पुष्कर झील

पुष्कर झील धार्मिक महत्व रखती है, क्योंकि इसे हिंदू धर्म में बहुत पवित्र  माना जाता है। यह भगवान ब्रह्मा द्वारा निर्मित झील मानी जाती है और तीर्थराज के नाम से प्रसिद्ध है। यह झील 52 घाटों और  500  से अधिक मंदिरों से घिरी हुई है।

 सांभर झील

यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जहां हजारों फ्लेमिंगो पक्षियों का डेरा लगता है। ये झील देश की सबसे बड़ी नमक निर्माण इकाइयों में से एक है। यहां पर्यटन प्रसिद्ध शाकम्भरी देवी मंदिर स्थित है।
 

Best Rajasthan Desert Lakes Hidden Natural Wonders to explore Rajasthan ki Prakritik Jhilein
गड़ीसर झील - फोटो : instagram

गड़ीसर झील

जैसलमेर में स्थित गड़ीसर झील एक विशाल मानव निर्मित झील है जिसका निर्माण राजा रावल जैसल ने कराया था। यह अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है और इसमें नौ परस्पर जुड़ी झीलें शामिल हैं, जो इसे राजस्थान के महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक बनाती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Rajasthan Desert Lakes Hidden Natural Wonders to explore Rajasthan ki Prakritik Jhilein
नक्की झील - फोटो : instagram

नक्की झील, माउंट आबू

माउंट आबू में अरावली की गोद में बसी यह झील लोककथाओं और रोमांस से जुड़ी हुई है। राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नक्की झील का नाम शामिल है जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी इस झील की कई पौराणिक कथाएं हैं।

विज्ञापन
Best Rajasthan Desert Lakes Hidden Natural Wonders to explore Rajasthan ki Prakritik Jhilein
अनासागर झील - फोटो : instagram

अना सागर झील, अजमेर


राजस्थान के अजमेर में अना सागर नाम की प्राचीन झील है जो अजमेर की शान मानी जाती है। इस झील से सूर्यास्त का नज़ारा हर दिल को मोह लेता है। यह एक ऐतिहासिक कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण 12वीं शताब्दी में पृथ्वीराज चौहान के दादा अरुणोराज ने कराया था। 


बड़ा तालाब, बीकानेर

बीकानेर के प्रसिद्ध और पर्यटन स्थल कोलायत में कपिल मुनि नाम की पवित्र झील या तालाब है।  इस बड़ा तालाब भी कहा जाता है। यहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कोलायत मेला आयोजित होता है। मेले के दौरान झील के 52 घाटों को सजाया जाता है। धार्मिक महत्व वाली यह झील कार्तिक मेले के समय हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed