पर्यटन की दृष्टि से भारत अनोखा देश है। यहां की संस्कृति, विविधता, परंपराएं, राग-रंग और उत्सवों की वजह से हमारा देश दुनियाभर में जाना जाता है। देश में ऐसे कई शहर हैं, जहां हर साल लाखों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। घूमने के शौकीन लोगों की ट्रैवल डायरी में ये जगहें तो जरूर होती हैं। आपने अबतक देश की कौन-सी जगहें घूम ली है? जिन खास जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, क्या वे जगहें आपकी ट्रैवल डायरी में शामिल है?
देश की ये 7 शानदार जगहें देसी ही नहीं विदेशी पर्यटकों की ट्रैवल डायरी में भी हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली
बात शुरू करते हैं देश का दिल कहलाने वाले दिल्ली से। देश के हर राज्य से लोग यहां घूमने आते हैं और विदेशियों के लिए भी यहां घूमने का अनुभव अलग ही होता है। यहां लाल किला, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस जैसी शानदार जगहें हैं, तो दूसरी ओर कालकाजी मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, इस्कॉन टेंपल, हजरत निजामुद्दीन दरगाह जैसे आध्यात्मिक स्थल भी हैं। इसके अलावा भी बहुत से ऐतिहासिक और दर्शनीय पर्यटन स्थलों की यहां भरमार है, जहां घूमने का अलग ही अनुभव होता है।
कूर्ग
कर्नाटक का एक सुंदर, लुभावना और आकर्षक हिल स्टेशन है- कूर्ग। घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए कर्नाटक स्थित कूर्ग को देश के शीर्ष पर्यटन केंद्रों में से एक माना जाता है। इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. फरवरी से कुर्ग में चाय और मसालों के बगान शबाब पर होते हैं, जिस वजह से वहां की वादियों से चाय और मसालों की सुगंध भी आती है। इसके साथ ही अगर आप गोल्फ का शौक रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए शानदार है।
उदयपुर
राजस्थान में झीलों का शहर उदयपुर फरवरी में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। फरवरी में यहां हल्की ठंड रह जाती है। पहाड़ों से घिरा ये शहर इस समय आपका मन मोह लेगा। अनुपम सुंदरता समेटे इस शहर को इसकी खूबसूरती की वजह से ईस्ट ऑफ वेनिस भी कहा जाता है। अगर नए साल पर कहीं नहीं जा पाए हैं तो यहां जरूर जाएं।
वाराणसी
काशी विश्वनाथ की नगरी- वाराणसी। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शहर, जो भारतीय संस्कृति को समझने का एक अद्भुत माध्यम है। कभी देश के किसी हिस्से से कोई व्यक्ति यहां आकर बनारसी हो जाता है तो यहां आने वाले कई विदेशी भी यहीं के होकर रह जाते हैं। गंगा घाटों से लेकर विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, हनुमान मंदिर, भारत माता मंदिर समेत यहां कई जगहें हैं, जहां जाकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे।फरवरी में प्लान बनाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि में यहां रहने का अलग ही अनुभव होगा।