{"_id":"5c56f6d1bdec2256ab4e61ee","slug":"best-trekking-destination-in-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान पहुंची अफ्रीका, ये हैं इस देश के खूबसूरत और रोमांटिक प्लेसीस जो आपको भी घूमने चाहिए","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सारा अली खान पहुंची अफ्रीका, ये हैं इस देश के खूबसूरत और रोमांटिक प्लेसीस जो आपको भी घूमने चाहिए
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में फिल्मी पर्दे पर अपनी पहली दो फिल्मी के जरिए दमदार एक्टिंग करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान इस समय अपनी मां अमृता सिंह के साथ छुट्टी पर गई हुई हैं। इस वक्त वह अफ्रीका में अपना वेकेशन मना रही हैं। वेकेशन की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में सारा मसाई मारा नेशनल पार्क के खूबसूरती का लुत्फ उठाती हुई दिखा रही हैं। बता दें कि इससे पहले बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए सैफ और करीना भी साउथ अफ्रीका गए थे। आइए जानते हैं आखिर क्यों खास है अफ्रीका और कौन-कौन से हैं बेस्ट डेस्टिनेशन।
2 of 5
south africa
मसाई मारा नेशनल पार्क कीनिया और तंजानिया के सीमा पर मौजूद है। इस पार्क में आप चिंकारा, हाथी, चीता, जेब्रा और हिरण जैसे जानवरों को देख सकते हैं। मसाई मारा नेशनल पार्क सफारी के लिए मशहूर है। 15000 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैले मसाई मारा नेशनल पार्क शेरों से भरा हुआ है।
3 of 5
south africa
अफ्रीका एडवेंचर ट्रैवल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। 19,340 फीट पर दुनिया के सबसे ऊंचे माउंट किलीमंजारो का खूबसूरत नजारा तंजानिया आकर देखने को मिलेगा। इसकी ट्रैकिंग बिल्कुल ही आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप बस ट्रैकिंग के शौकिन हैं तो यहां पर ट्रैकिंग की कोशिश भी न करें। 5 से 9 दिन लगते हैं किलीमंजारो के टॉप पर पहुंचने में। इसलिए बिना ट्रेनिंग के ट्रैकिंग करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
south africa
अलग-अलग तरह के लुप्त हो चुके गोरिल्ला का घर है युगांडा का ये नेशनल पार्क। वाइल्डलाइफ में अगर आप रुचि रखते हैं तो जरूर आइए। घने जंगलों के बीच अलग-अलग तरह के गोरिल्ले जहां आपका मनोरंजन भी करेंगे तो कुछ आपको डरा भी सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
south africa
अगर दोस्तों के साथ आप विदेश घूमने का टूर बना रहे हैं तो अफ्रीका का मोरक्को शहर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। मोरक्को में आपको घूमने, पार्टी करने से लेकर अलग-अलग तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राय करने के भी कई सारे ऑप्शन्स मिलते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।