फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj Travel: भाई-बहन जाना चाहते हैं यादगार ट्रिप पर तो भाई दूज पर करें इन जगहों की सैर

Wed, 26 Oct 2022 05:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Oct 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 Travel Ideas For Siblings Best Adventure And Tourist Places in India Visit Brother and Sister
भाई दूज पर घूमने की जगहें - फोटो : amar ujala

Bhai Dooj 2022 Travel Ideas:  इस साल दिवाली 24 अक्तूबर 2022 को है। दीपावली उत्साह और प्रकाश का पर्व है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद भाई बहन के स्नेह और प्रेम का सबसे बड़ा और खूबसूरत पर्व भाई दूज ही होता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर टीका करती है और मिठाई खिलाती हैं। भाई अपनी बहनों को तोहफा देते हैं। इस दिन परिवार के सभी लोग, खासकर भाई बहन एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। इस बार भाई दूज का पर्व 26 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर घर पर भाई बहन और कजिन इकट्ठा हो रहे हैं तो कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। भाई बहन इस पावन पर्व के मौके पर किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है। भाई दूज के मौके पर देश की इन सुंदर जगहों पर भाई बहन बिता सकते हैं मजेदार वक्त।

Bhai Dooj 2022 Travel Ideas For Siblings Best Adventure And Tourist Places in India Visit Brother and Sister
बनारस में दिवाली - फोटो : istock

वाराणसी

भाई बहन पूरे परिवार के साथ गोवर्धन पूजा के दिन बनारस की यात्रा पर जा सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के साथ ही भाई दूज का पर्व यहां मनाना यादगार बन जाएगा। दो दिन में आप बनारस आसानी से घूम सकते हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तैयार होने के बाद से यह जगह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। इस बार बनारस में भाई दूज का पर्व मनाएं। यहां आप गंगा घाट, बनारसी पान, लस्सी और स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकते हैं।

Bhai Dooj 2022 Travel Ideas For Siblings Best Adventure And Tourist Places in India Visit Brother and Sister
मथुरा वृंदावन में दिवाली - फोटो : istock

मथुरा

भाई दूज के मौके पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में मनाना बेहतर रहेगा। दिवाली में बृज में अलग ही धूम होती है। यहां एक दिन पहले आप गोवर्धन पूजा में शामिल हो सकते हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर सकते हैं, तो वहीं अगले दिन यमुना घाट पर स्नान के बाद भाई को तिलक करके भाई दूज का पावन पर्व मना सकते हैं। इस मौके पर आप रंग महल मंदिर, राधा रानी मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि, गोकुल धाम, बांके बिहारी मंदिर और वृंदावन घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 Travel Ideas For Siblings Best Adventure And Tourist Places in India Visit Brother and Sister
ऋषिकेश - फोटो : Rishikesh

ऋषिकेश

भाई दूज पर किसी रोमांचक सफर पर जाना चाहते हैं तो ऋषिकेश जा सकते हैं। युवाओं के बीच यह जगह लोकप्रिय है। ऋषिकेश में धर्म, अध्यात्म के साथ ही एडवेंचर का पूरा लुत्फ उठाने को मिल सकता है। यहां के मंदिर घूमने के साथ ही भाई बहन रिवर राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं। शाम को गंगा किनारे संध्या आरती देख सकते हैं और बचपन की यादों को ताजा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2022 Travel Ideas For Siblings Best Adventure And Tourist Places in India Visit Brother and Sister
अयोध्या में दिवाली - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या

एक दो दिन की छुट्टी है तो भाई दूज के मौके पर अयोध्या का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। राम जन्म भूमि के दर्शन करने से साथ ही इस पवित्र नगरी में भाई और बहन दूज का पावन पर्व मना सकते हैं। भगवान राम का आशीर्वाद लेकर पास ही स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। कम पैसों में भाई दूज पर परिवार या कई सारे कजिन के साथ घूमने के लिए यह जगह भी बेहतरीन है।

Bhai Dooj 2022 Special Gift Ideas: बहन का दिल जीत लेंगे ये तोहफे, भाई कर सकते हैं गिफ्ट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed