फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Foreign Trip: सस्ती विदेश यात्रा के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं आप, बजट में होगा सफर

Mon, 25 Jul 2022 01:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Jul 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Cheapest Foreign Trip From India 2022 Know Which Foreign Tour is Cheap Check Details in Hindi
सस्ती विदेश ट्रिप - फोटो : Pixabay

Cheapest Foreign Trip: अधिकतर युवा किसी विदेशी देश की यात्रा करने का सपना देखते हैं। जिन लोगों को घूमने का शौक होता है, वह विदेश जरूर जाना चाहते हैं। जब वह किसी फिल्म में कोई विदेशी लोकेशन देखते हैं, तो लोग वहां जाने का मन बनाने लगते हैं। वहीं आजकल सोशल मीडिया पर भी बहुत सुंदर सुंदर विदेशी जगहों की तस्वीरें व वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें लोग करीब से देखना चाहते हैं। हालांकि किसी दूसरे देश का सफर काफी महंगा हो सकता है। लोगों को लगता है कि विदेश यात्रा में आने जाने से लेकर वीजा और दूसरे देश में रहने, खाने पीने व घूमने में बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। वहीं लोगों के लिए भारत में घूमना आसान होता है, लेकिन विदेश उनके लिए एकदम नई जगह होती है। ऐसे में अगर आप विदेश ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो सबसे ट्रैवल पैकेज अपना सकते हैं। दूसरे देशों की यात्रा बजट में करने के लिए यहां आपको कई विकल्प मिल रहे हैं।

Cheapest Foreign Trip From India 2022 Know Which Foreign Tour is Cheap Check Details in Hindi
वियतनाम का खूबसूरत हनोई शहर - फोटो : iStock

वियतनाम

अगर आप किसी सस्ती विदेशी ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो वियतनाम का प्लान बनाएं। खरीदारी के लिए ये बहुत सस्ता देश है। यहां एक रुपये की कीमत 334.68 वियतनामी दोंग है। भारत से यात्रा पर जाने के लिए  वियतनाम दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में शामिल सबसे सस्ते देशों में से है। यहां सुंदर समुद्र तट, लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाएं घूमने को मिलेंगी। 

Cheapest Foreign Trip From India 2022 Know Which Foreign Tour is Cheap Check Details in Hindi
मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका - फोटो : Facebook/Lanka Tropical Wonders

श्रीलंका

भारत से श्रीलंका की यात्रा भी बजट में की जा सकती हैं। श्रीलंका भी सस्ता देश है। श्रीलंका की सैर केरल से भी सस्ती है। भारत का एक रुपया 2.30 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। श्रीलंका के तटीय इलाकों को घूमने के साथ ही यहां कई खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Foreign Trip From India 2022 Know Which Foreign Tour is Cheap Check Details in Hindi
मलेशिया - फोटो : Pixabay

मलेशिया

भारत से बाहर किसी देश की यात्रा पर जा रहे हैं, तो मलेशिया की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। महज चार घंटे की उड़ान में भारत से मलेशिया का सफर तय कर पाएंगे। हर साल यहां भारत से काफी पर्यटक आते हैं। मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल कुआलालंपुर है। स्काई स्क्रेप्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। मलेशिया में कई गुफाएं और बुकिट बिटांग जैसे बाजार हैं। 

विज्ञापन
Cheapest Foreign Trip From India 2022 Know Which Foreign Tour is Cheap Check Details in Hindi
नेपाल - फोटो : facebook

नेपाल

भारत के करीब नेपाल घूमने के लिए बहुत सुंदर देश है। नेपाल घूमने का खर्च भी कम होता है। कम पैसों में भारत से बाहर किसी देश को घूमने जाना चाहते हैं तो नेपाल जाएं। दिल्ली से काठमांडू के लिए फ्लाइट से जा सके हैं, जहां नेपाल का रास्ता डेढ़ घंटे का है। एयरपोर्ट से नेपाल के लिए कई बस सेवाएं भी हैं। नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत ज्यादा होने के कारण कम पैसों में खूबसूरत मठ, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, मंदिर आदि की सैर कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed