Cheap Jeans Markets in Delhi: दिल्ली की कई बाजार हर तरह की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध हैं। सस्ते दामों में अगर ब्रांडेड कपड़े या फुटवियर लेने हों तो दिल्ली की स्थानीय मार्केट में जा सकते हैं। वैसे तो दिल्ली की कुछ मार्केट लड़कियों के कपड़ों, लड़कों के कपड़ों के लिए बहुत मशहूर हैं। इन बाजारों में सुबह से शाम तक खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी होती है। जहां एक से बढ़कर एक डिजाइन और स्टाइल के आउटफिट कम पैसों में मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप ब्रांडेड जींस के शौकीन हैं तो अक्सर आपकी जेब पर बोझ बढ़ जाता है। वैसे तो अगर अगर ब्रांड की डेनिम के लिए आपको काफी पैसा व्यय करना पड़ता है लेकिन अगर ब्रांडेड जींस को सस्ते दामों में खरीदना हो, तो दिल्ली की इन जींस मार्केट को एक्सपोर करें। दिल्ली की सस्ती जींस बाजारों में थोक के भाव में जींस मिल जाएगी। चलिए जानते हैं दिल्ली की सबसे सस्ती जींस मार्केट के बारे में।
Cheap Jeans Markets: 400 रुपये से कम में खरीदनी है ब्रांडेड जींस, तो दिल्ली की इन सस्ती मार्केट में जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपी का मोहन सिंह पैलेस
कनॉट प्लेस का मोहन सिंह पैलेस मार्केट खरीदारी के लिए अच्छी जगह है। कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लड़के लकड़ियों से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां खरीदारी करने आते हैं। मोहन सिंह पैलेस मार्केट युवाओं की सबसे पसंदीदा बाजारों में से एक है। यहां आपको बहुत कम दामों में ब्रांडेड जींस मिल जाएगी। हालांकि जींस का अधिक से अधिक रेट कम में लेने के लिए आपको मोलभाव करना पड़ेगा।
कनाॅट प्लेस
दिल्ली का कनॉट प्लेस राजधानी की सबसे मशहूर जगहों में से है। यहां आप आसानी से 400 रुपये से लेकर 800 रुपये तक में अच्छी जींस खरीद सकते हैं। हालांकि ब्रांड की ये जींस ओरिजनल नहीं, बल्कि कस्टम की गई होंगी, जो एकदम ओरिजिनल ही लगती हैं।
करोल बाग का टैंक रोड मार्केट
करोल बाग भी खरीदारी के लिए जाते ही होंगे, लेकिन अगर सस्ती जींस चाहिए तो टैंक रोड जाएं। यह जगह एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट कही जाती है। यहां आपको थोक के दामों में ब्रांड की जींस मिल जाएगी। आसानी से 300- 400 रुपए में आप ब्रांडेड जींस खरीद सकते हैं। दुनियाभर से दुकानदार यहां से थोक में जींस लेते हैं।
कालिंदी कुंज
दिल्ली के कालिंदी कुंज में कई बड़े ब्रांड्स की दुकानें हैं, जहां हर वक्त सेल लगी रहती है। आप आसानी से इन दुकानों से ब्रांडेड जींस 40-50 फीसदी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।