पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव दूर करने के लिए घूम आएं मुंबई के पास ये चार खास जगहें, बहुत सुकून मिलेगा

Fri, 13 Dec 2019 10:48 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Cheapest tour Packages from Mumbai, 4 weekend destination in mumbai
Gateway Of India, Mumbai - फोटो : Pixabay

काम की व्यस्तता के बीच तनाव होना आम बात है। ऐसे में मन करता है कि कभी शहर की भागादौड़ी से दूर किसी शांत जगह पर जाएं और सुकून भरे पल बिताएं। यहां हम आपको बता रहे हैं, मुंबई से पास पड़ने वाले कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में: 

Cheapest tour Packages from Mumbai, 4 weekend destination in mumbai
mahabaleshwar - फोटो : social media

महाबलेश्वर
देश के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक खास नाम है— महाबलेश्वर, जिसे स्ट्रॉबेरी शहर कहा जाता है। वेन्ना झील के पास 10 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में 30 से भी ज्यादा दर्शनीय स्थल हैं। घने जंगल वाले इस क्षेत्र में महाबलेश्वर मंदिर के अलावा वेन्ना लेक, लिंगमाला फाल्स, प्रतापगढ़, पंचगनी,  मेहरे बाबा बुफाएं, कमलनगर किला, हेरिसन फोली लुडविक पॉइंट, आर्थर सीट, बैबिंगटन पॉइंट, विल्सन पॉइंट, केट्स पॉइंट, बॉम्बे पॉइंट जैसे टूरिस्ट प्लेस हैं। 

Cheapest tour Packages from Mumbai, 4 weekend destination in mumbai
Ghana Bird Sanctuary - फोटो : Pixabay

कर्नाला पक्षी अभयारण्य
मुंबई-गोवा राजमार्ग पर स्थित कर्नाला पक्षी अभयारण्य मुंबई के लोगों के लिए सुकून देने वाली जगह है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित यह अभयारण्य 4.8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ घना जंगल है। आपको यहां पर पक्षियों की 150 से भी ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest tour Packages from Mumbai, 4 weekend destination in mumbai
karjat - फोटो : social media

कर्जत
कर्जत उल्हास नदी के बेसिन पर बसा है और प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है। यहां पर्वत, किले और प्राचीन चट्टानों में कटी गुफा और प्राचीन मंदिर यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। मुंबई और आस-पास रहने वाले लोगों के लिए शांति भरे पल बिताने वाली खास जगह है। 

विज्ञापन
Cheapest tour Packages from Mumbai, 4 weekend destination in mumbai
हिल स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर)

माथेरान
समुद्र तल से 2516 फीट की ऊंचाई पर पश्चिमी घाट के ऊपर स्थित माथेरान, मुंबई के पास स्थित सबसे पुराने हिल स्टेशनों में से एक है। हरे-भरे क्षेत्र और शांत वातावरण माथेरान को एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं। आम दिनों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर लोग सुकून के पल बिताने यहां पहुंचते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed