सब्सक्राइब करें

IRCTC: कम पैसों में करें पंच महातीर्थ दर्शन, अगस्त-सितंबर में यात्रा का स्पेशल ऑफर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Jun 2026 04:16 PM IST
सार

IRCTC पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा 2026 में जगन्नाथ पुरी, कामाख्या मंदिर, गया, वाराणसी और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। जानें किराया, रूट, सुविधाएं और बुकिंग की पूरी जानकारी।

विज्ञापन
IRCTC Panch Mahatirth Darshan Yatra Pilgrimage Tour Package Detail In hindi
आईआरसीटीसी की तीर्थ यात्रा पैकेज - फोटो : AI

IRCTC Tour Package: अगर आप लंबे समय से किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं लेकिन समय और बजट की वजह से हर बार प्लान टल जाता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत यात्री कम खर्च में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। अगस्त और सितंबर के दौरान संचालित होने वाली यह विशेष यात्रा धार्मिक आस्था, आरामदायक सफर और किफायती खर्च का बेहतरीन संगम मानी जा रही है।



इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को ट्रेन, होटल, भोजन, स्थानीय परिवहन और टूर मैनेजर जैसी सुविधाएं एक ही पैकेज में मिल जाती हैं। ऐसे में अलग-अलग टिकट और होटल बुक करने की परेशानी नहीं रहती। IRCTC का यह पैकेज विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है जो कम समय में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं।

यात्रा के दौरान भगवान शिव, भगवान विष्णु और देवी शक्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण तीर्थों के दर्शन का अवसर मिलेगा। परिवार, वरिष्ठ नागरिक और धार्मिक पर्यटन के शौकीन यात्रियों के बीच यह पैकेज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं इस विशेष पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा का पूरा कार्यक्रम, खर्च, सुविधाएं और बुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी।

IRCTC Panch Mahatirth Darshan Yatra Pilgrimage Tour Package Detail In hindi
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

IRCTC पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा क्या है?

IRCTC द्वारा संचालित यह विशेष धार्मिक यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से आयोजित की जा रही है। यात्रा में भारत के कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों और ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों को एक ही पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, भोजन और स्थानीय दर्शन की सुविधा मिलेगी।

IRCTC Panch Mahatirth Darshan Yatra Pilgrimage Tour Package Detail In hindi
Train - फोटो : Adobe stock

कितने दिन की होगी यात्रा?

यह धार्मिक यात्रा लगभग 13 रात और 12 दिन की होगी। यात्रा अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितंबर के दौरान विशेष प्रस्थान तिथियों पर संचालित की जा रही है। यात्रा की शुरुआत 29 अगस्त 2026 से हो रही है जो कि 10 सितंबर 2026 तक चलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Panch Mahatirth Darshan Yatra Pilgrimage Tour Package Detail In hindi
भगवान जगन्नाथ - फोटो : Adobe Stock

किन-किन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन?
 

इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी, कामाख्या, गया, काशी और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन राजकोट से रवाना होगी। जो कि सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, साबरमती जंक्शन, नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन और संत हिरदाराम नगर सहित कई स्टेशनों के होकर गुजरेगी। इन सभी स्टेशनों से यात्री अपने सफर के लिए ट्रेन पर सवार हो सकते हैं।

जगन्नाथ पुरी, ओडिशा

सफर के दौरान श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। तीर्थ के साथ ही पुरी बीच और स्थानीय बाजार भी घूमने का अवसर मिल सकेगा। जब यात्रा जगन्नाथ पुरी के गंतव्य पर होगी तो विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर के भी दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

कामाख्या मंदिर, असम

ओडिशा से होती हुई ये स्पेशल ट्रेन असम के गुवाहाटी पहुंचेगी, जहां शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। यात्रियों को विशेष दर्शन के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि यात्री धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग ले सकें।

गया, बिहार

आगे का सफर बिहार के गया और बोधगया का होगा। यहां महाबोधि मंदिर, विशाल बुद्ध प्रतिमा, विष्णुपद मंदिर और मां सर्वमंगल गौरी शक्तिपीठ के दर्शन कराए जाएंगे।

वाराणसी-अयोध्या, उत्तर प्रदेश

बिहार से चलकर श्रद्धालुओं की ये ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेगी, जहां बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन का अवसर मिलेगा। गंगा घाट पर समय बिताने का भी मौका मिलेगा। यहां से यात्रा अयोध्या के लिए रवाना होगी, जहां राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन कराए जाएं।

विज्ञापन
IRCTC Panch Mahatirth Darshan Yatra Pilgrimage Tour Package Detail In hindi
IRCTC - फोटो : IRCTC

किराया और खर्च कितना आएगा?

12 रातों और 13 दिन की इस धार्मिक यात्रा के लिए खर्च भी कम है। इस पूरे टूर पैकेज का किराया ट्रेन की श्रेणियों में आधारित है। स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणियों में बुकिंग की सुविधा है, जिसका किराया अलग अलग है।

  • स्लीपर श्रेणी का किराया 24,200 रुपये
  • 3 एसी का किराया 40,100 रुपये
  • 2 एसी का 49,500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा।

 

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

IRCTC के अनुसार पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। जैसे,

  • ट्रेन से आने-जाने की यात्रा
  • होटल या धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था
  • शुद्ध शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन)
  • प्रति दिन पानी की बोतल
  • स्थानीय बस द्वारा दर्शन
  • यात्रा बीमा
  • सुरक्षा व्यवस्था
  • टूर मैनेजर और गाइड की सुविधा
  • ऑनबोर्ड सहायता सेवाएं

हालांकि कुछ मंदिरों की विशेष प्रवेश टिकटें और वीआईपी दर्शन शुल्क अलग से देना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed