फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से बहुत पास हैं ये तीन शानदार खूबसूरत जगहें, महज 2500 रुपये में शानदार रहेगी ट्रिप

Mon, 24 Feb 2020 07:26 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
Cheapest tourist places near delhi in hindi nearest gateways can visit in budget
Travel - फोटो : Pixabay/AmarUjala

फरवरी बीतने को है। ठंड का मौसम विदा हो रहा है और ये समय घूमने के लिए मुफीद है। घूमने का शौक भला कौन नहीं रखता, लेकिन होता ये है कि आपके इस शौक में आपका बजट आड़े आता है। बजट की चिंता छोड़िए, क्योंकि हम बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप दो लोग केवल पांच हजार रुपये में आसानी से घूम सकते हैं। यानी कि एक व्यक्ति का खर्च पड़ेगा महज 2500 रुपये।

Cheapest tourist places near delhi in hindi nearest gateways can visit in budget
kasauli

कसौली
दिल्ली से कसौली जाने के लिए कालका तक की ट्रेन लें और वहां से आगे जाने के लिए बहुत सी टैक्सी चलती हैं । जो आपको महज 1500 से 1600 रूपये में कसौली पहुंचा देगी। साथ ही यहां पर आपको होटल भी बिल्कुल बजट में मिल जाएंगे यानी की महज एक हजार रूपये में। तो जब इतने कम खर्चे पर इतनी खूबसूरत जगह देखने का मौका मिले तो कौन नहीं जाना चाहेगा।

Cheapest tourist places near delhi in hindi nearest gateways can visit in budget
Binsar Uttarakhand

बिनसार
दिल्ली का सबसे अच्छा वीकेंड गेटअवे, मात्र 300 किलोमीटर दूर और 9 घंटे तक का सफर है। यहां आने के लिए काठगोदाम तक के लिए ट्रेन लीजिए और आगे आपको लोकल बस मिल जाएंगी। यह अपने प्राणी उद्यान के लिए जानी जाती है और यहां कई जंगली जानवर आपको मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest tourist places near delhi in hindi nearest gateways can visit in budget
lansdowne

लैंसडाउन
दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर इस जगह के लिए आप कोटद्वार तक बस ले सकते हैं और वहां से यह मात्र 50 किलोमीटर रह जाती है। यहां के खुबसूरत नजारों को देखने के लिए ना ही बहुत दूरी है और ना ही बहुत खर्चा है।

विज्ञापन
Cheapest tourist places near delhi in hindi nearest gateways can visit in budget
Lansdowne

इन जगहों पर जाना आपके लिए किफायती होगा। आम दिनों की भागदौड़ के बाद यहां जाकर जब आप लौटेंगे तो खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। तो देर किस बात की? बनाइए प्लान और घूम आइए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed