Delhi To Kainchi Dham Travel Budget: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बाबा नीम करौली महाराज का चमत्कारी मंदिर है। यह पवित्र स्थान हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आने वाले पर्यटक कैंची धाम स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम में जरूर जाना चाहते हैं। भक्त यहां आकर मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। मान्यता है कि यहां मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं।
Kainchi Dham Travel Budget: सिर्फ 2000 रुपये में कैंची धाम की यात्रा करनी है? ऐसे हो सकता है संभव
Kainchi Dham Travel Budget: सही योजना के साथ इस यात्रा में को आप कम बजट में पूरी कर सकते हैं। इस लेख में जानिए दिल्ली से दो दिन की यात्रा में आप कम बजट में भी कैंची धाम जाकर बाबा के दर्शन कैसे कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे पहुंचें कैंची धाम?
दिल्ली से कैंची धाम की दूरी लगभग 320 किमी है। यहां तक पहुंचने के लिए कई सस्ते और किफायती साधन मौजूद हैं।
पहला विकल्प, ट्रेन और लोकल बस
दिल्ली से काठगोदाम के लिए ट्रेन का सामान्य टिकट 125 रुपये से 150 रुपये में मिल जाएगा। काठगोदाम से कैंची धाम तक लोकल बस या शेयरिंग जीप का विकल्प अपना सकते हैं, जिसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 50 से 70 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
दूसरा विकल्प, साधारण बस
बजट में यात्रा के लिए वोल्वो बस की बजाय दिल्ली से हल्द्वानी या नैनीताल की सामान्य बस बुक करें, जिसका किराया लगभग 250 रुपये से 400 रुपये के बीच हो सकता है। आगे का सफर हल्द्वानी से कैंची धाम टैक्सी या बस से कर सकते हैं। इसके लिए आपको 70 रुपये से 100 रुपये तक व्यय करने पड़ सकते हैं।
इस हिसाब से कुल 600 से 800 रुपये में आने और जाने के किराए में खर्च हो सकता है।
कैंची धाम में रहने और खाने की बजट में व्यवस्था?
नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचकर वहां ठहरने का बजट में विकल्प तलाश रहे हैं तो मंदिर के आसपास कुछ धर्मशालाएं और आश्रम मिल जाएंगे। यहां आप मुफ्त में या न्यूनतम पैसों में रुकने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। कैंची धाम में एक रात धर्मशाला या गेस्ट हाउस में ठहरने का खर्च महज 200 से 300 रुपये आ सकता है। वहीं मंदिर परिसर में प्रसाद और लंगर की व्यवस्था रहती है। अगर बाहर खाना खाते हैं तो 50 से 100 रुपये में भोजन मिल सकता है। एक दिन ठहरने और खाने में लगभग 400 से 500 रुपये तक खर्च हो सकता है।
कैंची धाम की दो ट्रिप की ट्रिप
पहला दिन, कैंची धाम
पहले दिन सुबह या रात्रि को दिल्ली से यात्रा की शुरुआत करें। रात में यात्रा करने से समय की बचत अधिक होगी। सुबह कैंचीधाम पहुंचकर सामान रखने और फ्रेश होने के लिए सुबह एक धर्मशाला बुक करें। यहां फ्रेश होकर नीम करोली महाराज के दर्शन करें। पास में बहने वाली नदी में बैठकर ध्यान लगाएं। शाम की आरती में शामिल होकर रात्रि तक नैनीताल के लिए वापसी करें। कैंची धाम से नैनीताल का रास्ता 20 किमी का है। सफर के लिए आपको बस या टैक्सी मिल जाएगी।
दूसरे दिन,नैनीताल
कैंची धाम की यात्रा करके नैनीताल में भी एक दिन बिता सकते हैं। अगर आपके पास कुछ अतिरिक्त बजट हो तो एक रात के लिए सस्ता होटल बुक कर लें। अगले दिन सुबह नैनीताल के प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर के दर्शन करें। उसके बाद नैनी लेक में नौकाविहार का लुत्फ भी उठा सकते हैं। नैनीताल के इको केव गार्डन की सैर कर सकते हैं, जो कि छह छोटी गुफाओं वाली एक प्रसिद्ध जगह है। नैनीताल माल रोड पर शाॅपिंग के बाद शाम तक काठगोदाम के लिए रवाना हो जाएं। नैनीताल से काठगोदाम की दूरी लगभग 13 किमी है, जिसका सफर बस या टैक्सी से किया जा सकता है।
अगर आप सिर्फ कैंची धाम की यात्रा कर रहे हैं तो महज 2000 रुपये में सफर पूरा किया जा सकता है। वहीं एक से डेढ़ हजार के बजट को बढ़ाकर आप नैनीताल हिल स्टेशन की सैर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक छुट्टियों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कपल ट्रिप 5000 रुपये से कम में आसानी से की जा सकती है।