फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Celebration: दुनिया के इन देशों की दिवाली है बहुत मशहूर, इस तरह मनाया जाता है दीपों के पर्व का जश्न

Sun, 23 Oct 2022 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 World Famous Diwali Celebration in These Countries Know How They Celebrate Deepavali Festival
विदेशों की दिवाली - फोटो : istock

Diwali 2022: रोशनी का पर्व दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली के मौके पर हर जगह दीपों की जगमगाहट, इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स की चमक नजर आती है। वैसे तो त्योहार खुशियों और उत्साह का होता है, लेकिन दिवाली में यह उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। दिवाली को दीपावली भी कहते हैं। दीपों का यह पर्व दिवाली हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। दिवाली के खास मौके पर लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है। तरह तरह की मिठाइयां और पकवान बनते हैं। तेल और घी के दीयों से घर के कोने कोने में प्रकाश किया जाता है। लोग पटाखे जलाकर आतिशबाजी करते हैं। भारत में रहने वालों के लिए दिवाली का मतलब प्रकाश, पटाखे, पूजा और पकवान है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के अलावा भी कई देशों में दिवाली का पर्व मनाया जाता है। दुनिया के कई देश अपने तरीकों से दिवाली मनाते हैं। आईए जानते है कि विदेशों में कैसे मनाई जाती है दिवाली, क्या होता है दिवाली पर खास।

Diwali 2022 World Famous Diwali Celebration in These Countries Know How They Celebrate Deepavali Festival
विदेशों की दिवाली - फोटो : facebook

किन देशों में मनाई जाती है दिवाली

भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड्स, कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो में दीपावली मनाई जाती है।
 

Diwali 2022 World Famous Diwali Celebration in These Countries Know How They Celebrate Deepavali Festival
विदेशों की दिवाली - फोटो : istock

नेपाल की दिवाली

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी दिवाली उत्सव होता है। नेपाल में दीपावली को 'स्वान्ति' कहा जाता है। यह पांच दिन का पर्व होता है, जिसमें पहले दिन कौवे, दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराते हैं। तीसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजन के दिन यानी स्वान्ति से नेपाल संवत की शुरुआत होती है। चौथा दिन नए साल की तरह मनाया जाता है। इस दिन महापूजा होती है। फिर पांचवे दिन भाई टीका होता है, जो भारत के भाई दूज पर्व की तरह मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 World Famous Diwali Celebration in These Countries Know How They Celebrate Deepavali Festival
विदेशों की दिवाली - फोटो : istock

श्रीलंका की दीपावली

लंका के राजा रावण का वध करके जब 14 साल के वनवास के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या पहुंचे को दीपों से राज्य को जगमगा दिया गया। लोगों ने उत्सव मनाया। इसी मान्यता के आधार पर दीपावली का पर्व वर्षों से मनाया जा रहा है। श्रीलंका में भी दिवाली मनाई जाती है। तमिल समुदाय के लोग दिवाली के दिन तेल स्नान करके नए कपड़े पहनते हैं और पोसई यानी पूजा करते हैं। बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद शाम में पटाखे जलाते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2022 World Famous Diwali Celebration in These Countries Know How They Celebrate Deepavali Festival
विदेशों की दिवाली - फोटो : istock

मलेशिया और सिंगापुर की दिवाली

मलेशिया और सिंगापुर में भी दिवाली का पर्व मनाया जाता है।  सिंगापुर में दिवाली के मौके पर सरकारी छुट्टी रहती है। कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मलेशिया की दिवाली भी मशहूर है। मलेशिया में हिंदू सूर्य कैलेंडर के सातवें महीने में दिवाली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के लोग इस दिन मंदिर जाते हैं और उत्सव मनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed