Friendship Day 2022 Travel Places : 7 अगस्त को फ्रेंडशिप है। कई लोगों ने फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी होगी। फ्रेंडशिप डे को खास और यादगार कैसे मनाना है? अपने दोस्त के साथ वक्त बिताने के लिए क्या और कैसे करना है? कहां जाना है, कैसे इस दिन को सेलिब्रेट करना है? ये सब लोगों ने सोच लिया होगा। दोस्तों को समर्पित ये दिन दोस्तों के साथ ही मनाया जाता है। ऐसे में अक्सर लोग फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों से मुलाकात करते हैं और उनके साथ पार्टी, हैंगआउट करते हैं। अगर आपके पास अधिक समय है तो आप फ्रेंडशिप डे वीकेंड पर दोस्तों संग ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। वैसे तो ट्रिप के लिए कहीं भी जा सकते हैं लेकिन अगर सहेलियां फ्रेंडशिप डे पर किसी सफर की प्लानिंग कर रही हैं तो भारत में लड़कियों के घूमने के लिए बेस्ट जगहें भी हैं। लड़कियां फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों संग जा सकती हैं इन जगहों पर।
Friendship Day 2022: सहेलियों के घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, फ्रेंडशिप डे पर ट्रिप का बना सकती हैं प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश
फ्रेंडशिप डे पर लड़कियां अपनी गर्ल ग्रुप के साथ कहीं घूमने की योजना बना रही हैं, तो अरुणाचल प्रदेश जा सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो घाटी घूमने के लिए बहुत शानदार जगह है। लड़कियां जीरो घाटी में खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देखने के साथ ही यहां के कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी जीरो घाटी अच्छी जगह है।
कंचनजंगा, सिक्किम
लड़कियों का ग्रुप सिक्किम के कंचनजंगा की सैर भी कर सकती हैं। कंचनजंगा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। यहां लड़कियों को एडवेंचर ट्रिप का पूरा लुत्फ उठाने को मिलेगा। महिलाएं यहां अकेले घूमने के लिए जा सकती हैं। सुंदरता के साथ ही सेफ्टी का भी पूरा माहौल मिलता है। लड़कियां कंचनजंगा में ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकती हैं।
मसूरी, उत्तराखंड
घूमने के लिए कम दिनों की छुट्टी मिल रही है, तो लड़कियां मसूरी के सफर पर निकल सकती हैं। मसूरी में कई वाटरफॉल देखने और मस्ती करने को मिलेंगे। यहां कई मंदिर भी हैं। हरे भरे पहाड़ के बीच आप फ्रेंडशिप डे की पार्टी कर सकते हैं। यहां रहने का खर्च भी बजट में होगा।
जोधपुर, राजस्थान
इस मौसम में लड़कियां राजस्थान के मशहूर शहर जोधपुर जा सकती हैं। जोधपुर की राजस्थानी थाली, लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने के साथ ही आप यहां की स्थानीय बाजारों से शॉपिंग भी करने जा सकते हैं। सुंदर झीलों और किले व महलों को भी घूमने का भी विकल्प मिलेगा।