Friendship Day 2025: आज 3 अगस्त यानी कि अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ये दिन दोस्तों के लिए बेहद खास होता है। ये एक ऐसा दिन होता है, जब हम अपने दोस्तों को उनके साथ होने के लिए धन्यवाद कहते हैं और इस रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं।
{"_id":"688ee7b0b5501e90400584c9","slug":"friendship-day-2025-travel-ideas-budget-friendly-places-to-visit-with-friends-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day 2025: दोस्तों संग घूमने के लिए कहां जाएं? ताकि बिना पैसे खर्च किए फ्रेंडशिप डे बन जाएं यादगार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Friendship Day 2025: दोस्तों संग घूमने के लिए कहां जाएं? ताकि बिना पैसे खर्च किए फ्रेंडशिप डे बन जाएं यादगार
Sun, 03 Aug 2025 10:46 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:46 AM IST
सार
Friendship Day 2025: अगर आप अपने दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाना चाहते हैं लेकिन बजट की दिक्कत तो हमारी बताई जगहों पर जाकर दोस्ती दिवस मनाएं।
विज्ञापन
दोस्तों संग घूमने के लिए कहां जाएं? ताकि बिना पैसे खर्च किए फ्रेंडशिप डे बन जाएं यादगार
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पास के किसी पार्क में जाएं
- फोटो : अमर उजाला
पास के किसी पार्क में जाएं
यदि आपके दफ्तर और घर के पास कोई पार्क है तो अपने दोस्तों के साथ वहां जाकर पिकनिक मनाएं। इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी ऐसे पार्क में जाने का प्लान करें, जहां बैठने के लिए भी जगह हो, नहीं तो बैठने के लिए कुछ लेकर जाएं और आराम से कुछ समय वहां व्यतीत करें।

नदी किनारे जाकर बैठैं
- फोटो : Adobe
नदी किनारे जाकर बैठैं
अगर आपके शहर में नदी है तो उससे बेहतर जगह आपके लिए हो नहीं सकती। वहां बैठकर स्नैक्स, गिटार, और बातों के साथ बेहतरीन समय बीत सकता है। आज के समय में तो ज्यादातर शहरों में नदी के किनारे रिवर फ्रंट भी बनाया गया है, तो आप वहां जाकर भी अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

ऐतिहासिक स्मारक जाएं
ऐतिहासिक स्मारक जाएं
बहुत से शहरों में पुराने किले, बावड़ी, या स्मारक होते हैं जहां जाने के लिए टिकट नहीं लगता। ऐसे में अपने दोस्तों के साथ इन्हीं एतिहासिक स्मारकों पर जाकर यादें जमा करें। उदाहरण के लिए बात करें तो दिल्ली का बुद्धा गार्डन, पुणे का परवती हिल, जयपुर का जलमहल बाहरी क्षेत्र ऐसी जगहें हैं, जहां जाने का टिकट नहीं लगता।

घर पर बुलाएं
- फोटो : instagram
घर पर बुलाएं
आप अपने घर पर भी दोस्तों को बुलाकर पार्टी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी बिल्डिंग या घर की छत को सजाकर एक छोटा ‘फ्रेंडशिप डे इवनिंग’ सेलिब्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए अपने खास दोस्तों को घर पर बुलाएं और उन्हें सरप्राइज दें। इससे आपके दोस्तों को भी अच्छा लगेगा और साथ ही में आपको उनके साथ समय व्यतीत करने का समय मिलेगा।