{"_id":"68a9543cad0690dd17007266","slug":"ganeshotsav-2025-famous-ganpati-pandals-to-visit-in-maharashtra-2025-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganeshotsav 2025: पुणे-मुंबई में कहां लगते हैं सबसे सुंदर गणपति पंडाल? 2025 की लिस्ट आई सामने","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Ganeshotsav 2025: पुणे-मुंबई में कहां लगते हैं सबसे सुंदर गणपति पंडाल? 2025 की लिस्ट आई सामने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:19 PM IST
सार
Ganeshotsav 2025: आइए जानते हैं महाराष्ट्र के 5 सबसे प्रसिद्ध और सुंदर गणपति पंडालों के बारे में, जहां के नजारा देख और खासियत जान आप का मन भी जाने के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
गणेशोत्सव 2025
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Famous Ganpati Pandals : गणेशोत्सव का नाम आते ही महाराष्ट्र की रौनक आँखों के सामने तैर जाती है। ढोल-ताशों की गूंज, रंग-बिरंगी लाइटों की चमक और भक्ति से लबालब सड़कों पर जब बप्पा पधारते हैं तो हर शहर स्वर्ग सा नजर आता है। खासकर मुंबई और पुणे, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु गणपति पंडालों के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस वर्ष गणेशोत्सव की शुरुआत 26 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी से हो रही है, जिसका समापन 6 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ होगा।
2025 के गणेशोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणपति जी आपके घर विराजने के लिए तैयार हैं तो वहीं महाराष्ट जो गणेशोत्सवों का सबसे मुख्य केंद्र स्थल है, वहां भी गणपति पंडाल सजने लगे हैं। हर साल राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत खास पंडाल सजाएं जाते हैं। इस वर्ष भी कुछ खास पंडाल अपनी भव्यता और आध्यात्मिक आभा से सबका मन मोह लेंगे। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के 5 सबसे प्रसिद्ध और सुंदर गणपति पंडालों के बारे में, जहां के नजारा देख और खासियत जान आप का मन भी जाने के लिए तैयार हो जाएगा।
2 of 6
लालबागचा राजा
- फोटो : instagram
लालबागचा राजा, मुंबई
यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित गणपति पंडाल है। करीब 18 फीट ऊंची प्रतिमा हर साल लाखों भक्तों को आकर्षित करती है। यहां की सजावट, चमचमाती लाइटिंग और भव्य फूलों से सजी प्रतिमा महाराष्ट्र की विविधता और एकता का प्रतीक है। भक्तों की लंबी-लंबी कतारें इस पंडाल की लोकप्रियता का सबूत हैं।
3 of 6
श्रीमंत दुगडू सेठ हलवाई गणपति
- फोटो : instagram
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति, पुणे
100 साल से भी ज्यादा पुराना यह मंदिर पुणे का धार्मिक हृदय है। गणेशोत्सव के दौरान यहां की सजावट और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव देता है। कहा जाता है कि यहां बप्पा की मनोहारी प्रतिमा से दर्शन करने वाले हर भक्त का मन तुरंत प्रसन्न हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चिंचपोकली चिंतामणि
- फोटो : instagram
चिंचपोकळिचा चिंतामणि, मुंबई
मुंबई के सबसे पुराने गणपति पंडालों में से एक। यहां पारंपरिक सजावट और सरल उत्सव शैली बप्पा के असली रूप का अहसास कराती है। यह पंडाल उन श्रद्धालुओं के लिए खास है जो भव्यता से ज्यादा सादगी और आध्यात्मिक शांति की तलाश करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
श्री कसबा गणपति
- फोटो : instagram
श्री कस्बा गणपति, पुणे
साल 1893 में स्थापित यह गणपति पुणे का ‘मानाचा पहिला गणपति’ कहलाता है। परंपरा के अनुसार, गणेशोत्सव में सबसे पहले इसी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। पुणेकरों की आस्था इस पंडाल से गहराई से जुड़ी है और यहां दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़ते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।