Teej Trip 2026: कम पैसों में तीज पर कहां और कैसे घूमने जाएं? जानें बजट फ्रेंडली प्लान
Budget Friendly Travel Tips: कम बजट में तीज ट्रिप प्लान करने के लिए नजदीकी जगहें चुनें, ट्रेन या बस से यात्रा करें, बजट होटल या होम स्टे में ठहरें, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और स्थानीय फेस्टिवल इवेंट को ट्रिप का मुख्य आकर्षण बनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hariyali Teej 2026: तीज का त्योहार आते ही हर तरफ हरियाली, झूले, मेहंदी, पारंपरिक कपड़े और लोकगीतों की रौनक दिखाई देने लगती है। अगर आप त्योहार का आनंद घर पर मनाने के साथ-साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना रहे हैं, तो तीज के मौके पर एक छोटी और बजट फ्रेंडली ट्रिप शानदार विकल्प हो सकती है। इसके लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है, ना ही कई दिनों की छुट्टी लेनी पड़ेगी। सही जगह, सस्ता परिवहन और बजट स्टे चुनकर दो से तीन दिन की खूबसूरत ट्रिप कम बजट में भी प्लान की जा सकती है।
तीज के दौरान ऐसे शहर खास आकर्षण बन जाते हैं जहां स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक आयोजन, बाजार और लोक कलाओं की झलक देखने को मिलती है। अगर आपका बजट सीमित है तो सबसे पहले यात्रा की तारीख, आने-जाने का साधन और ठहरने की जगह तय करें। इसके बाद खाने, घूमने और खरीदारी के लिए अलग-अलग बजट रखें। थोड़ी योजना के साथ तीज की ट्रिप यादगार भी बन सकती है और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा।
1. खर्च तय करें
- बजट ट्रिप की शुरुआत जगह से नहीं बल्कि बजट तय करने से करें।
- सबसे पहले यह तय करें कि एक व्यक्ति या पूरे ग्रुप के लिए कुल कितना पैसा खर्च किया जा सकता है।
- उदाहरण के लिए, अगर दो लोग दो दिन की ट्रिप पर जा रहे हैं तो परिवहन, होटल, फूड और साइटसीइंग के लिए अलग-अलग रकम निर्धारित करें।
- कुल बजट में थोड़ा आकस्मिक फंड भी जरूर रखें।
2. सही परिवहन चुनें
- कम बजट की ट्रिप में सबसे बड़ा खर्च अक्सर आने-जाने का होता है।
- अगर जगह बहुत दूर नहीं है तो ट्रेन या बस फ्लाइट की तुलना में बजट फ्रेंडली विकल्प हो सकती है।
- खासकर त्योहार के समय टिकट की मांग बढ़ सकती है, इसलिए यात्रा की तारीख तय होते ही बुकिंग विकल्प चेक करना बेहतर रहेगा।
- अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ जा रहे हैं तो स्थानीय परिवहन का खर्च भी आपस में बांटा जा सकता है।
- शहर के अंदर हर जगह कैब लेने के बजाय मेट्रो, सिटी बस, शेयर आॅटो या वाॅकिंग रूट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां ये सुविधाएं उपलब्ध हों।
- अगर जगह पास है तो सुबह जल्दी निकलकर रात में वापस आने वाली डे ट्रिप भी प्लान की जा सकती है। इससे होटल का खर्च पूरी तरह बच सकता है।
3. ठहरने की सही जगह चुनें
- तीज पर घूमने जा रहे हैं तो होटल में सिर्फ सोने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है।
- अगर आपका मुख्य उद्देश्य शहर घूमना और त्योहार के कार्यक्रम देखना है तो बजट होटल, होस्टल या अच्छे रिव्यू वाले होमस्टे देख सकते हैं।
- लेकिन केवल कम कीमत देखकर ठहरनेक की जगह बुक न करें।
- लोकेशन, सफाई, सुरक्षा, कैंसिलेशन पाॅलिसी और गेस्ट रिव्यू जरूर देखें।
- अगर दो या तीन लोग साथ सफर कर रहे हैं तो एक कमरे का खर्च शेयर करने से प्रति व्यक्ति खर्च कम हो सकती है।
4. ट्रिप का मुख्य आकर्षण
- बजट ट्रिप का सबसे अच्छा तरीका यह है कि ऐसी एक्टिविटीज चुनें जिनके लिए अलग से बहुत ज्यादा खर्च न करना पड़े।
- तीज के दौरान स्थानीय बाजार, पारंपरिक सजावट, कल्चरल प्रस्तुति, झूले और त्योहार के वातावरण अपने आप ट्रिप को खास बना सकते हैं।
- जयपुर जैसे शहरों में तीज से जुड़े पारंपरिक आयोजन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होते हैं।
- जयपुर में तीज के दौरान शाही सवारी, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों देखने को मिलती है।
- ऐसे आयोजन देखने से आपको शहर की संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिलता है।
5. खाने और खरीदारी का बजट तय करें
- सफर के दौरान बजट बिगाड़ने वाली दो चीजें अक्सर खाना और खऱीदारी होती हैं।
- इसलिए ट्रिप शुरू होने से पहले दोनों के लिए खर्च की सीमा तय कर लें।
- भोजन किसी महंगे रेस्तरां में खाने के बजाय स्थानीय और साफ-सुथरी जगहों पर करें। हालांकि हाइजिन से समझौता न करें।
6. तीज के बजट डेस्टिनेशन
अगर आप त्योहार की कल्चरल फील के साथ घूमना चाहते हैं तो गंतव्य चुनते समय अपने शहर से दूरी और परिवहन कनेक्टिविटी को सबसे पहले देखें।
7. ट्रिप में ये गलतियां न करें
- त्योहार के आखिरी समय में महंगी बुकिंग न करें।
- केवल सस्ता देखकर होटल बुक न करें।
- पूरे बजट को खरीदारी में खर्च न करें।
- स्थानीय परिवहन की जानकारी लिए बिना कैब पर निर्भर न रहें।
- त्योहार की भीड़ को देखते हुए जरूरी सामान और इमरजेंसी संपर्क साथ रखें।
- अगर आप व्रत रख रहे हैं तो यात्रा के दौरान अपनी स्वास्थ्य जरूरतों और व्रत की परंपराओं का ध्यान रखें।