{"_id":"6a7c11b54999e8d72f039102","slug":"what-is-protein-maxxing-trend-in-hindi-consuming-more-protein-good-or-bad-for-health-disprj-2026-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Protein Maxxing Trend: क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? हाई प्रोटीन डाइट का सच जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Protein Maxxing Trend: क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? हाई प्रोटीन डाइट का सच जानें
Wed, 12 Aug 2026 12:58 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:58 PM IST
सार
Protein Maxxing Trend Kya Hai: आज के समय में युवा अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऐसे में वो ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना पसंद करते हैं। पर, ये कितना सही है, आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Protein Maxxing Trend Kya Hai: आज के दौर में फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे प्रोटीन मैक्सिंग कहा जा रहा है।
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है?
- फोटो : AI
सबसे पहले जानें कि प्रोटीन मैक्सिंग क्या है?
प्रोटीन मैक्सिंग सोशल मीडिया और फिटनेस कल्चर से जुड़ा एक ट्रेंड है, जिसमें लोग अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने पर जोर देते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मसल्स बनाना, पेट भरा हुआ महसूस करना, वजन नियंत्रित करना और फिटनेस गोल हासिल करना होता है।
इस ट्रेंड में लोग अंडे, चिकन, मछली, दूध, दही, पनीर, दाल, चना, सोया, नट्स और प्रोटीन पाउडर जैसे खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करते हैं। हालांकि, प्रोटीन बढ़ाना और जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना दो अलग बातें हैं।

शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?
प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों के साथ-साथ हार्मोन और एंजाइम बनाने में भी मदद करता है। इसलिए पर्याप्त प्रोटीन लेना संतुलित डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों के साथ-साथ हार्मोन और एंजाइम बनाने में भी मदद करता है। इसलिए पर्याप्त प्रोटीन लेना संतुलित डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है?
- फोटो : AI
ज्यादा प्रोटीन लेने के फायदे क्या हैं?
अगर किसी व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है, तो डाइट में उचित मात्रा में प्रोटीन बढ़ाने से मसल्स और शरीर की रिकवरी में मदद मिल सकती है। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, उनकी प्रोटीन जरूरत सामान्य व्यक्ति से अधिक हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार व्यायाम करने वाले कई लोगों के लिए लगभग 1.4 से 2.0 ग्राम प्रति किलोग्राम प्रतिदिन प्रोटीन उपयोगी हो सकता है।

क्या ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक हो सकता है?
यह पूरी तरह व्यक्ति की स्थिति, प्रोटीन की मात्रा और उसके स्रोत पर निर्भर करता है। सामान्य स्वस्थ लोगों में ज्यादा प्रोटीन के प्रभाव को लेकर रिसर्च पूरी तरह एकमत नहीं है। बस कई मामलों में देखा गया है कि बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से कुछ लोगों में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। कुछ अध्ययनों में हाई-प्रोटीन डाइट के साथ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं अधिक देखी गई हैं।