फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stomach Problems: पेट साफ न होने से फीकी पड़ने लगती है चेहरे की चमक, जानिए कब्ज और त्वचा के बीच का कनेक्शन

Tue, 11 Aug 2026 10:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Aug 2026 10:31 PM IST
सार

कब्ज केवल पाचन तंत्र को प्रभावित नहीं करती, बल्कि त्वचा और चेहरे की रंगत पर भी असर डाल सकती है। जानिए कब्ज से त्वचा पर क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं और बचाव कैसे करें?

विज्ञापन
how stomach problem and constipation affects skin health and causes acne
skin care - फोटो : AI

पाचन में होने वाली गड़बड़ी के कारण कब्ज की समस्या होना काफी सामान्य है। सामान्यतौर पर घरेलू उपचार और कुछ दवाइयों के माध्यम से यह समस्या ठीक हो जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपको क्रोनिक कब्ज की दिक्कत है, यानी कि लंबे समय से अक्सर कब्ज बनी रहती है तो इसके आपके स्किन पर भी साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं?



अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि क्रोनिक कब्ज की दिक्कत कुछ लोगों में एक्जिमा का कारण बन सकती है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स कहते हैं, त्वचा की स्थितियों के आधार पर स्वास्थ्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। पेट में होने वाली समस्याओं का असर त्वचा पर भी हो सकता है, जिसको लेकर विशेष ध्यान देने और उचित इलाज की आवश्यकता है।

how stomach problem and constipation affects skin health and causes acne
पाचन की दिक्कतें - फोटो : adobe stock images

कब्ज की समस्या और इसके दुष्प्रभाव

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हार्मोनल असंतुलन के जोखिम या कोलन की संरचना के कारण महिलाओं को कब्ज होने का खतरा अधिक हो सकता है। हालांकि पुरुषों में भी यह खतरा उतना ही अधिक पाया गया है। कब्ज की स्थिति के कारण पेट में गड़बड़ी, ठीक तरीके से मल त्याग करने में दिक्कत आदि हो सकती है।

डॉक्टर्स कहते हैं, आहार और दिनचर्या को ठीक रखकर इस जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार से कब्ज की दिक्कत त्वचा के लिए समस्याएं बढ़ाने वाली मानी जाती है।



कब्ज के कारण त्वचा में होने वाली समस्याएं

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या बनी रहती है, उनमें एक्जिमा होने का खतरा अधिक होता है।
 

  • ताइवान के 170,000 से अधिक लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पता चला कि कब्ज वाले लोगों को अन्य लोगों की तुलना में एक्जिमा होने का जोखिम दो गुना तक अधिक हो सकता है।
  • हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एक्जिमा से पीड़ित लोगों को कब्ज होने का खतरा अधिक होता है या नहीं।
how stomach problem and constipation affects skin health and causes acne
चेहरे पर दाने - फोटो : Adobe

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का असर

त्वचा और आंत की परत दोनों, एलर्जी और रोगजनकों के खिलाफ रक्षा करते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि जब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कार्यों में कोई बाधा आती है, तो शरीर अन्य अंगों के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने की कोशिश करता है जिससे त्वचा पर धब्बे, दाने और चकत्ते दिखाई देते हैं।

इसके कारण त्वचा में कई अन्य समस्याएं जैसे काले घेरे, आंखों के नीचे सूजन और मुंहासे भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how stomach problem and constipation affects skin health and causes acne
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं कैसे ठीक करें? - फोटो : Freepik.com

कब्ज से बचाव के लिए क्या करें?

अगर आपको कब्ज की समस्या बनी रहती है और इस वजह से कुछ प्रकार की त्वचा संबंधी दिक्कतें भी हैं तो सबसे पहले पाचन को ठीक करने के उपाय किए जाने आवश्यक है।

आहार में प्रोबायोटिक्स और फाइबर वाली चीजों को अधिक से अधिक शामिल करें, जिससे पाचन विकारों को ठीक किया जा सके। पाचन स्वास्थ्य में होने वाली गड़बड़ी त्वचा के साथ कई प्रकार की और दिक्कतों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed