फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन-कौन से अंग किए जा सकते हैं दान?

Wed, 12 Aug 2026 02:00 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 12 Aug 2026 02:00 PM IST
सार

World Organ Donation Day 2026: हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि शरीर के किन अंगों को दान किया जा सकता है।

विज्ञापन
world organ donation day 2026 sharir ke kaun se ang daan kiye ja sakta hai
शरीर के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं? - फोटो : AI
 World Organ Donation Day 2026: हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस के जरिए लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जाता है। अंगदान किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का महत्वपूर्ण जरिया है। 


भारत में भी हजारों मरीज गंभीर अंग विफलता के कारण प्रत्यारोपण का इंतजार करते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद दान किए गए अंग कई लोगों की जिंदगी बचाने में मदद कर सकते हैं। अब सवाल ये है कि आखिर इंसान अपने शरीर के कौन-कौन से अंग दान कर सकता है?  यहां इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे।
 
world organ donation day 2026 sharir ke kaun se ang daan kiye ja sakta hai
शरीर के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं? - फोटो : AI
शरीर के कौन-कौन से अंग दान किए जा सकते हैं?

 1. किडनी

एक मृतक दाता दोनों किडनी दान कर सकता है। जीवित व्यक्ति भी चिकित्सकीय और कानूनी नियमों के तहत एक किडनी दान कर सकता है।

 2. लिवर

लिवर का दान मृतक दाता से किया जा सकता है। जीवित व्यक्ति भी लिवर का एक हिस्सा दान कर सकता है, क्योंकि लिवर के हिस्से समय के साथ पुनः विकसित हो सकते हैं।

3. हृदय

हृदय का प्रत्यारोपण गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए किया जा सकता है। इसके लिए दाता की मेडिकल स्थिति और अंग की उपयुक्तता महत्वपूर्ण होती है।

 
world organ donation day 2026 sharir ke kaun se ang daan kiye ja sakta hai
शरीर के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं? - फोटो : AI
 4. फेफड़े

मृतक दाता के दोनों फेफड़े दान किए जा सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में जीवित दाता से फेफड़े का एक हिस्सा भी दान किया जा सकता है।

 5. अग्न्याशय

अग्न्याशय भी उन प्रमुख अंगों में शामिल है जिन्हें दान किया जा सकता है। जीवित दाता से इसके एक हिस्से का दान भी कुछ परिस्थितियों में संभव है।

 6. आंत

छोटी आंत/आंत भी प्रत्यारोपण के लिए दान किए जाने वाले अंगों में शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
world organ donation day 2026 sharir ke kaun se ang daan kiye ja sakta hai
शरीर के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं? - फोटो : AI
अंगों के अलावा इन ऊतकों का भी हो सकता है दान

अंगदान के साथ-साथ कॉर्निया, त्वचा, हड्डियां, हार्ट वाल्व, रक्त वाहिकाएं, नसें और टेंडन जैसे ऊतकों का भी दान किया जा सकता है। कॉर्निया का प्रत्यारोपण दृष्टि बहाल करने में मदद कर सकता है, जबकि त्वचा का इस्तेमाल गंभीर जलने और घावों के उपचार में किया जाता है।

 
विज्ञापन
world organ donation day 2026 sharir ke kaun se ang daan kiye ja sakta hai
शरीर के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं? - फोटो : AI
 जीवित रहते कौन से अंग दान किए जा सकते हैं?

जीवित व्यक्ति सभी अंग दान नहीं कर सकता। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के अनुसार, चिकित्सकीय परिस्थितियों में जीवित दाता एक किडनी, लिवर का एक हिस्सा और अग्न्याशय का हिस्सा दान कर सकता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में फेफड़े के एक हिस्से या छोटी आंत के हिस्से का दान भी संभव हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed