फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2022: भारत ही नहीं दुनिया के इन देशों में भी गर्व से बोली जाती है हिंदी भाषा

Wed, 14 Sep 2022 10:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Sep 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Hindi Language Spoken in These Foreign Countries Including India
हिंदी भाषी देश - फोटो : istock

हिंदी दिवस 2022: भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत के अधिकतर नागरिकों की मातृभाषा है। हिंदी भारत की पहचान है, जो दुनियाभर में बसे हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करती है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में अंग्रेजी भाषा का चलन और लोकप्रियता बढ़ी है। भारत में लोग हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोलना पसंद करने लगे हैं। हिंदी के प्रचार प्रसार और लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। हिंदी भारत की राजभाषा है लेकिन केवल भारत में ही नहीं, दुनिया के कई अन्य देशों में भी हिंदी गर्व से बोली जाती है। हिंदी दिवस के मौके पर उन विदेशी जगहों के बारे में जानें, जहां जाने पर आपको भाषा की समस्या नहीं होगी। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां गर्व से हिंदी भाषा बोली जाती है। जानिए भारत के अलावा हिंदी भाषी देशों के बारे में।

Hindi Diwas 2022 Hindi Language Spoken in These Foreign Countries Including India
नेपाल - फोटो : फेसबुक

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश नेपाल दूसरा सबसे बड़ा समूह है, जहां हिंदी भाषी लोग मिल जाएंगे। नेपाल में आठ मिलियन लोग हिंदी बोलते हैं। हालांकि बड़ी आबादी के हिंदी बोलने के बाद भी नेपाल में आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी को मान्यता नहीं मिली है। लेकिन साल 2016 में नेपाली सांसदों ने हिंदी को राष्ट्रभाषा के तौर पर शामिल करने की मांग जरूर उठाई थी।

Hindi Diwas 2022 Hindi Language Spoken in These Foreign Countries Including India
संयुक्त राज्य अमेरिका - फोटो : Pixabay

संयुक्त राज्य अमेरिका

ये जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिका जैसा देश, जिसे अंग्रेजी भाषा माना जाता है, वह हिंदी भाषी लोगों का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां लगभग 6 लाख से ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। हालांकि अंग्रेजी का वर्चस्व होने के कारण लोग अपने घरों में ही हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। हिंदी भाषा बोलने वाले अधिकांश लोग भारत के अप्रवासी हैं। अमेरिका में हिंदू 11वीं सबसे लोकप्रिय भाषा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Hindi Language Spoken in These Foreign Countries Including India
मॉरीशस - फोटो : Pixabay

मॉरीशस

घूमने के लिए भारत से हर साल पर्यटन मॉरीशस जाते हैं। अगर मॉरीशस की भाषा पर नजर डालें तो एक तिहाई लोग यहां हिंदी भाषा बोलते हैं। अंग्रेजी और फ्रेंच मॉरीशस में संसद की आधिकारिक भाषा हैं। अधिकांश मॉरीशस के लोग मूल भाषा के रूप में क्रियोल बोलते हैं। 

विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Hindi Language Spoken in These Foreign Countries Including India
श्री शिव सुब्रमन्या हिंदू मंदिर, फिजी - फोटो : सोशल मीडिया

फिजी

फिजी में भी हिंदी भाषा का चलन है। यहां भारतीय मजदूरों के आने के बाद से हिंदी का चलन बढ़ा। दरअसल, फिजी में उत्तर पूर्वी भारत से लोग आए हैं जो अवधी, भोजपुरी और मगही बोलते हैं। इसके अलावा उर्दू भी भाषा से जुड़ी होती है। इस सभी भाषाओं को मिलाकर एक नई भाषा का निर्माण हुआ, जिसे फिजी बाट कहा जाने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed