फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Travel Packages: पूरे भारत भ्रमण के लिए बजट में प्लान करें ट्रिप, जानें कहां से होगी यात्रा की शुरुआत

Tue, 26 Jul 2022 06:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Jul 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
India Travel Packages With Less Fees Know Where the Trips Starts All Details in Hindi
भारत भ्रमण के लिए टिप्स - फोटो : istock

India Travel Packages: कई लोगों को घूमने का शौक होता है। घूमना पसंद करने वाले लोग अपने देश की सभी प्रसिद्ध जगहों को देखना चाहते हैं। पूरे भारत भ्रमण की इच्छा रखने वाले कई भारतीय हैं, जिसमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत में कई पर्यटन स्थल हैं। अगर महज धार्मिक स्थलों की ही बात की जाए, तो लगभग हर प्रदेश में कोई न कोई प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। इसके अलावा कई सारे दार्शनिक स्थल हैं। भारत के उत्तर में ठंडी बर्फ की चोटियां में स्थित वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ मंदिर हैं, तो वहीं दक्षिण में तमिलनाडु में समुद्र किनारे कन्याकुमारी और रामेश्वरम स्थित हैं। पूर्व में प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण असम- गुवाहाटी है, जहां कामाख्या मंदिर है तो पश्चिम में राजस्थान के रेतीला इलाका और गुजरात में द्वारका मंदिर है। इन सभी पर्यटन स्थलों को घूमना चाहते हैं तो आपको भारत भ्रमण का एक ऐसा ट्रैवल प्लान बनाना होगा, जिसमें कम समय में अधिक से अधिक दार्शनिक स्थलों को देखा जा सके और पैसे भी बजट में खर्च हों। चलिए जानते हैं पूरे भारत भ्रमण के लिए बजट में ट्रिप को कैसे प्लान कर सकते हैं।

India Travel Packages With Less Fees Know Where the Trips Starts All Details in Hindi
भारत भ्रमण के लिए टिप्स - फोटो : istock

आईआरसीटीसी के टूर पैकेज देखें

भारत भ्रमण के लिए रेलवे का टूरिस्ट विभाग बहुत सारे टूर पैकेज समय समय पर लाता है। इसमें धार्मिक स्थलों के भ्रमण से लेकर किसी प्रदेश विशेष के दार्शनिक स्थलों की यात्रा तक कराई जाती हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी सस्ते और सुविधाजनक टूर पैकेज देता है। आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लिए बेस्ट टूर पैकेज के विकल्प को चुन सकते हैं। इसमें तय दिनों में आपको कई सारी जगहें घुमाई जाएंगीं।

India Travel Packages With Less Fees Know Where the Trips Starts All Details in Hindi
भारत भ्रमण के लिए टिप्स - फोटो : Pixabay

जगह की पूरी जानकारी

अक्सर आप किसी एक जगह जाने का प्लान करते हैं, वह जगह घूम कर वापस आ जाते हैं। बाद में पता चलता है कि वहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक और मशहूर जगह है, जो आपने अपनी पिछली यात्रा में मिस कर दिया। ऐसे में आपको पछतावा होता है कि काश उसी यात्रा में यह जगह भी घूम ली होती। जैसे आप मध्य प्रदेश के महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए गए लेकिन जानकारी न होने के कारण ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए बिना ही आ गए। इसलिए जहां भी यात्रा पर जा रहे हैं, उसके आसपास और कौन कौन सी प्रसिद्ध जगहें हैं, इस बारे में जानकारी कर लें। ताकि एक ही ट्रिप में आप ज्यादा से ज्यादा जगहों को घूम पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Travel Packages With Less Fees Know Where the Trips Starts All Details in Hindi
भारत भ्रमण के लिए टिप्स - फोटो : istock

यात्रा परिवहन जरूरी

ऐसे परिवहन का चयन करें जो कम पैसे व्यय करके ज्यादा जगहों को घूमने के लिए बेहतर हो। आप टूरिस्ट बसों से घूमने जा सकते हैं। ये आपको गंतव्य के आसपास के सभी दार्शनिक स्थलों के दर्शन कराएगी और पैसों की भी बचत हो सकेगी। अगर आप किसी ऐसे प्रदेश की यात्रा पर हैं, जहां कई सारे पर्यटन स्थल हैं, जो आप अपनी खुद की गाड़ी से भी जा सकते हैं। पेट्रोल डीजल के खर्च के साथ आपको अधिक से अधिक जगहें सुविधापूर्ण तरीके से घूमने को मिलेगी। जैसे उत्तराखंड में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक का सफर आसानी से खुद के परिवहन से कर सकते हैं।

विज्ञापन
India Travel Packages With Less Fees Know Where the Trips Starts All Details in Hindi
भारत भ्रमण के लिए टिप्स - फोटो : iStock

कहां से शुरू करें भारत भ्रमण

अगर आप पूरे भारत का भ्रमण करना चाहते हैं तो जरूरी नहीं कि एक बार में ही सबकुछ घूमें। बल्कि एक एक राज्य का चयन करें। राजस्थान घूमने जा रहे हैं तो वहां के प्रसिद्ध शहरों, किलो, बाजारों को घूम सकते हैं। हो सकता है कि एक ट्रिप में पूरा राज्य न घूम पाएं लेकिन सब कुछ घूमने की हड़बड़ी में भागते न फिरें, बल्कि अपनी ट्रिप को एन्जॉय करें। अगर कुछ जगहें छूट जाती हैं तो वह अन्य किसी ट्रिप में घूम सकते हैं। आप घूमने की शुरुआत अपने आसपास के शहरों से भी कर सकते हैं। एक लिस्ट बनाएं कि आप किन जगहों को घूमने में रुचि रखते हैं। अब इन जगहों में से जो आपके शहर के सबसे करीब हो या अपनी छुट्टी के मुताबिक जगहों का चयन करें। चयनित ट्रैवल डेस्टिनेशन के पास अगर और कोई पर्यटन स्थल हो तो उसे भी घूम लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed