फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Packages: थाईलैंड और अंडमान घूमने का है प्लान, तो आईआरसीटीसी लाया है ये टूर पैकेज

Fri, 29 Jul 2022 06:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 29 Jul 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages From Lucknow to Thailand And Andaman Islands Know Detail Information In Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: लोगों को घूमने का शौक तो होता है लेकिन जब किसी ट्रिप पर जाना होता है तो काफी सारी प्लानिंग और तैयारियों की जरूरत होती है। खासकर अगर किसी नई या दूर जगह पर जा रहे हैं। अधिकतर लोग विदेश घूमना चाहते हैं, हालांकि विदेश घूमने के लिए अधिक पैसे होने के साथ ही वहां की भाषा, जगह की सही जानकारी, कहां ठहरना है, खाने-पीने के लिए अच्छी जगह का चयन ये सब पहले से ही प्लान करके रखना होता है। ऐसे में विदेश घूमना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे के कैटरिंग और पर्यटन काॅर्पोरेशन विभाग की ओर से समय समय पर शानदार टूर पैकेज आते रहते हैं। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज एक निश्चित बजट में होते हैं, जिसमें सिर्फ आपको टिकट लेने के साथ सिर्फ सफर का लुत्फ उठाना होता है। आईआरसीटीसी सफर की पूरी सुविधा देता है। इस बार आईआरसीटीसी भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की सैर कराने जा रहा है। इस टूर पैकेज में अंडमान घूमने का मौका भी मिलेगा। तो लखनऊ से थाईलैंड और अंडमान के सफर के लिए तैयार हो जाएं। चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी के थाईलैंड और अंडमान टूर पैकेज की पूरी डिटेल।

IRCTC Tour Packages From Lucknow to Thailand And Andaman Islands Know Detail Information In Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

कहां से शुरू होगी थाईलैंड की यात्रा

आईआरसीटीसी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से टूर पैकेज की शुरुआत कर रहा है। ये टूर 6 दिन- 5 रात का होगा। लखनऊ से थाईलैंड के टूर पैकेज की शुरुआत 12 सितंबर से 17 सितंबर के बीच है। वहीं लखनऊ से अंडमान का यात्रा 23 सितंबर 2022 से शुरू हो रही है। 6 दिन के विदेशी ट्रिप पर आईआरसीटीसी कई जगहों की सैर कराएगा। टूर का समापन 28 सितंबर को होगा।

IRCTC Tour Packages From Lucknow to Thailand And Andaman Islands Know Detail Information In Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

टूर पैकेज की सुविधा

लखनऊ से थाईलैंड और अंडमान टूर पैकेज में फ्लाइट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस टूरिस्ट पैकेज में यात्रियों को डीलक्स होटल में ठहरने का मौका मिलेगा, इसके अलावा सफर में ब्रेकफास्ट और डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages From Lucknow to Thailand And Andaman Islands Know Detail Information In Hindi
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

कहां घुमाएगा आईआरसीटीसी 

आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज में पर्यटकों को भारत भ्रमण का भी मौका मिलेगा। लखनऊ से शुरू होने वाली इस ट्रिप में पहले कोलकाता के कालीघाट मंदिर और विक्टोरिया मेमोरियल, पोर्ट ब्लेयर के सेलुलर जेल, कोर्बिन कोव बीच, सामुद्रिका (नेवल मरीन) म्यूजियम एवं सागरिका इम्पोरियम, हैवलॉक का राधानगर बीच और काला पत्थर बीच, बाराटांग आइलैंड घूमने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
IRCTC Tour Packages From Lucknow to Thailand And Andaman Islands Know Detail Information In Hindi
फ्लाइट सुविधा - फोटो : iStock

फ्लाइट की मिलेगी सुविधा

यात्री लखनऊ से कोलकाता तक ट्रेन से सफर करेंगे। फिर कोलकाता से अंडमान आइलैंड के लिए उन्हें फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed