फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Travel Tips: ट्रैवल के दौरान अचानक होने लगे बारिश, तो सफर का लुत्फ उठाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Wed, 27 Jul 2022 05:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 27 Jul 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Travel Tips to Enjoy Journey in Rainy Season While Travelling Read Details in Hindi
मानसून ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock

Monsoon Travel Tips : अक्सर लोग मानसून के मौसम में सफर पर नहीं जाना चाहते। बारिश में मौसम खराब होने के कारण उनके सफर पर असर पड़ सकता है। घूमने के लिहाज से लोग बारिश के मौसम में घर से बाहर निकलने से बचते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो बारिश के मौसम में घूमने लायक हैं। इस जगहों की खूबसूरती बरसात में बढ़ जाती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ किसी हरियाली वाली खूबसूरत जगह की सैर करनी होती है। वहीं कई बार लोग किसी जरूरी काम के कारण भी मानसून में ट्रैवल करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। चाहें आप अपनी इच्छा से बारिश में कहीं जाना चाहते हों या फिर काम के सिलसिले में सफर रह रहें हों, लेकिन अगर अचानक से बारिश हो जाएं तो क्या करना है, ये आपको पता होना चाहिए। बारिश के कारण सफर में रुकावट न आए और मजा किरकिरा न हो, इसके लिए बारिश में ट्रैवल के इन आइडियाज को अपनाएं।

Monsoon Travel Tips to Enjoy Journey in Rainy Season While Travelling Read Details in Hindi
मानसून रोड ट्रिप - फोटो : istock

सुरक्षित ड्राइविंग

अगर आप रोड ट्रिप पर हैं और अचानक सफर के दौरान बारिश होने लगे तो सबसे जरूरी है कि गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। गति पर नियंत्रण रखें और सेफ्टी का ध्यान दें।

Monsoon Travel Tips to Enjoy Journey in Rainy Season While Travelling Read Details in Hindi
गाड़ी की सर्विस - फोटो : Pixabay

गाड़ी की सर्विस

मानसून में अगर गाड़ी से कहीं जा रहे हैं तो कार की एक बार सर्विस जरूर करा लें। बारिश में अक्सर गाड़ियां बंद हो जाती हैं। इसलिए सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के सफर का लुत्फ उठाने के लिए गाड़ी की सर्विस कराकर ही घर से निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Travel Tips to Enjoy Journey in Rainy Season While Travelling Read Details in Hindi
टैवल फूड टिप्स - फोटो : Istock

साथ रखें खाने का सामान

सफर के दौरान अगर बारिश होने लगे, तो हो सकता है कि आप किसी रेस्तरां में न जा पाएं। तेज बारिश में किसी हाईवे पर हैं और बारिश रुकने तक आपको वहीं इंतजार करना पड़ सकता है, ऐसे में अपने साथ गाड़ी में खाने पीने का कुछ सामान, जैसे स्नैक्स,फल, पानी आदि जरूर रखें। खासकर अगर साथ में बच्चे सफर कर रहे हैं तो खाना लेकर जाएं।

विज्ञापन
Monsoon Travel Tips to Enjoy Journey in Rainy Season While Travelling Read Details in Hindi
अतिरिक्त कपड़े रखें साथ - फोटो : istock

अतिरिक्त कपड़े

जब आप किसी ट्रिप पर दो चार दिन का प्लान बनाकर जाते हैं तो आप उसी आधार पर कपड़े और अन्य जरूरी सामान ले जाते हैं। लेकिन मानसून के मौसम में कभी भी बारिश हो सकती है और आप बारिश में भीग सकते हैं। इसलिए कुछ अतिरिक्त कपड़े जरूर साथ रखें ताकि अगर आपके कपड़े गीले हो जाएं तो आपके पास अतिरिक्त कपड़े होने चाहिए। इसके अलावा छतरी, पतला रेनकोट समेत अन्य जरूरी सामान भी रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed