Karwa Chauth 2022: पति और पत्नी के रिश्ते का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ आने वाला है। करवा चौथ हर सुहागिन महिला के लिए अहम दिन होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला उपवास करती हैं। पूरा दिन व्रत के बाद रात में पूजा करती हैं और करवा चौथ का चांद देखकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर पति भी पत्नी के साथ पूजा में होते हैं। पत्नी को पानी पिलाकर वह उनका व्रत खोलते हैं। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। अपनी शादी का जोड़ा या कोई सुंदर सा लहंगा या साड़ी पहनकर पूजा करती हैं। ऐसे में करवा चौथ के लिए महिलाओं की खरीदारी भी पहले से ही शुरू हो जाती है। इस करवा चौथ के मौके पर अगर आप भी नई साड़ी पहनना चाहती हैं, तो शादी की खरीदारी के लिए दिल्ली की कुछ बाजारों की ओर रुख कर सकती हैं। दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सबसे सस्ती साड़ियां मिलती हैं, जो डिजाइनर साड़ी से कम नहीं लगतीं। ये रही सबसे सस्ती साड़ियों की बाजार।
Karwa Chauth 2022: इन बाजारों में मिलती हैं सबसे सस्ती डिजाइनर साड़ियां, करवा चौथ के लिए करें खरीदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी चौक
दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध बाजारों में चांदनी चौक का नाम शामिल है। चांदनी चौक बाजार को शादी की खरीदारी के लिए सबसे बेहतर जगह माना जाता है। यहां आपको कई वैरायटी की साड़ियां मिल जाएंगी। चांदनी चौक में मोल भाव बहुत ज्यादा होता है, इसलिए यहां खरीदारी से पहले दो तीन बार मार्केट को अच्छे से घूम लें। हैवी साड़ियों के लिए चांदनी चौक से खरीदारी करना बेहतर रहेगा। जरी वर्क साड़ी, डिजाइनर साड़ी, सिल्क की साड़ी आप यहां कम रेट में खरीद सकते हैं। डिजाइनर साड़ियों की यहां हूबहू नकल मिल जाएगी। जिसे आप अपने रेट में खरीद पाएंगे।
लाजपत नगर बाजार
दिल्ली के लाजपत नगर में भी आपको कम दाम में डिजाइनर साड़ियां आसानी से मिल सकती हैं। शिमरी साड़ी, शिफॉन साड़ी समेत भारी काम वाली डिजाइनर साड़ियों को आप अपने बजट में खरीद सकते हैं। साथ ही डिजाइनर फैब्रिक से मनपसंद साड़ी तैयार करवा सकते हैं।
कमला नगर बाजार
करवा चौथ पर अगर आप सोबर और खूबसूरत साड़ी पहनना चाहती हैं तो कमला नगर मार्केट जाएं। यहां बजट में एक से बढ़कर एक शानदार साड़ियों का आपको कलेक्शन मिल जाएगा। वहीं अगर दिल्ली की भीड़ भाड़ वाली मार्केट में खरीदारी करने से बचना चाहते हैं तो भी कमला नगर बाजार आपके लिए बेस्ट जगह है।
करोल बाग
एथनिक वियर या साड़ी के लिए दिल्ली का करोल बाग बाजार बेहतर जगह है। यहां कई सारे शाॅपिंग माॅल और दुकानें हैं, जहां सस्ते दामों में खूबसूरत साड़ियां मिल जाएंगी। कम पैसों में डिजाइनर और आकर्षक साड़ी के लिए करोल बाग जा सकते हैं।